फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Kumaon News

Evening News: उत्तराखंड के इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे...सो रहा प्रशासन, आज भी चार घायल; पढ़िए खबरें

Fri, 07 Jun 2024 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:58 PM IST
सार

नैनीताल और भीमताल-भवाली मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह 11 बजे दो किमी लंबा जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों का जाम का सामना करना पड़ा। किच्छा में 124 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार। पढ़िए बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kumaon News
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- नैनीताल और भीमताल-भवाली मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह 11 बजे दो किमी लंबा जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों का जाम का सामना करना पड़ा। फरसौली से भवाली बाजार तक पहुंचने में यात्रियों को आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। इससे यात्री और सैलानी गर्मी में परेशान नजर आए।

विज्ञापन

Nainital Traffic: नैनीताल-भवाली में लगा भयंकर जाम, भीषण गर्मी में फंसे पर्यटक, सड़कों पर रेंगती दिखी गाड़ियां

विज्ञापन

2- किच्छा के पास पुलभट्टा पुलिस ने बैगुल डैम के पास दो बाईकों पर सवार सितारगंज के दो सगे भाईयों समेत तीन नशे के सौदागरों को 124 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इसे किच्छा में बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय भेजने की तैयारी में जुटी है।
Kichha: नहीं थम रहा नशे का कारोबार, 124 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार, जांच में पुलिस
 

3- आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर आदि कैलाश को जाते समय ग्राम कुटी के येकांग नाले के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। एक घायल यात्री को सातवी वाहिनी आईटीबीपी के कुटी पोस्ट में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। 
Road Accident: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, दो महिला समेत चार घायल
 
विज्ञापन

4- नैनीझील में बुधवार शाम पाल नौका के पलटने की घटना के बाद भी पालिका प्रशासन नहीं जागा। पालिका के अधिकारियों ने दूसरे दिन घटनास्थल पर जाकर जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई। बृहस्पतिवार को पर्यटक झील में बिना लाइफ जैकेट के नौकायन करते दिखाई दिए। लेकिन न तो पालिका की टीम ने कोई कार्रवाई की और न ही नाव चालकों की ओर से पर्यटकों को टोका गया। ऐसा लगता है कि पालिका को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
Nainital: नैनीझील में पाल नौका पलटने के बाद भी नहीं जागा पालिका प्रशासन, जांच करने तक की नहीं उठाई जहमत
 

5- नैनीताल रोड स्थित प्रतिष्ठित अस्पताल पर प्रयागराज के पर्यटकों ने मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दो कारों की भिड़ंत में उन्हें मामूली चोट आई। उन्हें डायल 112 ने सरकारी अस्पताल के बजाय नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचा दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया और जिससे बेहोश हो गए।
Haldwani: प्रयागराज के पर्यटकों ने नैनीताल के एक अस्पताल पर लगाए आरोप, कहा- बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और फिर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed