{"_id":"6662db260f9b1b200a0a6358","slug":"vehicle-went-out-of-control-and-overturned-on-the-road-on-the-adi-kailash-yatra-route-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, दो महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, दो महिला समेत चार घायल
Fri, 07 Jun 2024 03:34 PM IST
हीरा मेहरा
शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:34 PM IST
सार
आदि कैलाश को जाते समय ग्राम कुटी के येकांग नाले के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर आदि कैलाश को जाते समय ग्राम कुटी के येकांग नाले के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। एक घायल यात्री को सातवी वाहिनी आईटीबीपी के कुटी पोस्ट में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: पानी-बिजली की परेशानी...रोज की कहानी, लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन; सुबह-शाम कट रही लाइट
विज्ञापन
सातवी वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी परमिंदर सिंह ने बताया की शुकवार सुबह लगभग 8:30 बजे आदि कैलाश को जाते समय ग्राम कुटी के पास येकांग में कार (एचआर 13 डी 8800) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और दो पुरुष यात्री सवार थे और आदि कैलाश दर्शन को गुंजी से आदि कैलाश जा रहे थे। इस दुर्घटना में अनिल कुमार, अनीश कुमार अगरवाल, श्रेया अगरवाल और अंजू गुप्ता अशोक नगर झज्जर हरियाणा कार में सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुंजी पोस्ट के डीसी शेर सिंह सीपाल के निर्देश पर कुटी पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर राम प्रताप और अपने छह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। एक घायल यात्री को तत्काल कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप में ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सड़क पर पलटे वाहन को सीधा करने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग में पिछले बीस दिनों में यह चौथी दुर्घटना है।
विज्ञापन
कुटी निवासी कुंवर सिंह कुटियाल और नगेंद्र कुटियाल ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन और बीआरओ से मांग की येकांग नाले में साइन बोर्ड के साथ पुलिया में लोहे के एंगिल लगाये जाय जिससे भविष्य में कोई भी दुर्घटना ना हो पाए।