फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three including two real brothers arrested with 124 grams of smack in kichha

Kichha: नहीं थम रहा नशे का कारोबार, 124 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार, जांच में पुलिस

Fri, 07 Jun 2024 04:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

किच्छा के पास पुलभट्टा पुलिस ने बैगुल डैम के पास दो बाईकों पर सवार सितारगंज के दो सगे भाईयों समेत तीन नशे के सौदागरों को 124 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three including two real brothers arrested with 124 grams of smack in kichha
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा के पास पुलभट्टा पुलिस ने बैगुल डैम के पास दो बाईकों पर सवार सितारगंज के दो सगे भाईयों समेत तीन नशे के सौदागरों को 124 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इसे किच्छा में बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय भेजने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली में एएसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि बरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार, रमेश सती, इन्द्रप्रकाश, अनिल कुमार के साथ निजी वाहन कार से सायंकालीन चेकिंग व मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम के लिए निकले थे। ये लोग बरा-बरी होते हुए बैगुल पुल के पास पहुंचे और हाईवे पर सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान सितारगंज की ओर से दो बाईकों पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिसवालों को चेकिंग करता देख बाईकों को वापस मोड़ने लगे। पुलिस टीम ने तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। बजाज डिस्कवर बिना नंबर प्लेट की चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम लखविन्दर सिंह निवासी ग्राम सिरौंजा थाना नानकमत्ता व दूसरी बाइक हीरो स्प्लेंडर रंग काला को चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम सरताज निवासी नयागांव सिसैया थाना सितारगंज व इसके पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम स्वर्ण सिंह ग्राम सिरौंजा थाना नानकमत्ता बताया। तलाशी के दौरान लखविन्दर सिंह की जेब से फोन,  220 रुपये नगद व 52 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सरताज की जेब से कीपैड मोबाइल व 50 ग्राम स्मैक मिली। जबकि स्वर्ण सिंह की जेब से मोबाइल व 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: पानी-बिजली की परेशानी...रोज की कहानी, लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन; सुबह-शाम कट रही लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि तीनों यह स्मैक नानकमत्ता में सिसईखेडा निवासी पप्पू नामक व्यक्ति से लेकर आ रहे थे। पप्पू से संपर्क करने के लिए लखविन्दर अपने मोबाइल से कश्मीर सिंह निवासी ध्यानपुर नानकमत्ता के मोबाइल पर कॉल करता था।कश्मीर सिंह ही पप्पू से बात कर उन्हें आगे की बात बताता था। इनकी कभी भी पप्पू से सीधे फोन पर बात नहीं हुई है। बताया कि इन लोगों ने बुधवार को पप्पू को डेढ़ लाख रुपये देकर ये स्मैक ली थी। ये स्मैक किच्छा में नशेड़ी लोगो को फुटकर मे बेचने के लिए जा रहे थे। थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। इस मौके पर एएसपी मनोज कुमार कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, एसओ रविन्द्र सिंह बिष्ट, कोतवाल सुन्दरम शर्मा, एसएसआई विनोद जोशी आदि थे।

बता दें कि, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लखविन्दर सिंह व स्वर्ण सिंह दोनों सगे भाई है। पकड़े गए तीनों आरोपी 18 से 20 साल की उम्र के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed