फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Girl gang misdeed for three hours in a moving car in haldwani

हैवानियत की हदें पार: चलती कार में तीन घंटे तक लड़की से गैंगरेप, चार लड़कों ने घटना को दिया अंजाम; केस दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 10:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 Feb 2024 10:24 AM IST
सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में चलती कार में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार में तीन घंटे तक लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की ने चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Girl gang misdeed for three hours in a moving car in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हीरानगर से शनिवार देर शाम सात बजे एक युवती का अपहरण कर चार दरिंदों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। युवती चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसकी आवाज कार के बंद शीशों के अंदर दबकर रह गई। मुखानी चौराहे पर युवती को उतारकर फरार हो गए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 15 साल की दो लड़कियों को भगा ले गया युवक, घटना का पता चलते ही लोगों ने जो किया; पुलिस भी हैरान
विज्ञापन


 

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीय युवती अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पालम सिटी के लिए करीब सात बजे निकली थी। वह ई-रिक्शा से आई और सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उतर गई। उसे वहां उसका भाई लेने के लिए आने वाला था। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो मम्मी को फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठाने पर वह पैदल ही हीरानगर तिराहे के पास पहुंची।

इसी बीच एक टाटा पंच कार उसके पास आकर रुकी जिसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने युवती को कार में खींच लिया और गाड़ी लॉक कर ली। युवती ने आरोप लगाया कि शराब पी रहे युवकों ने उसका फोन ले लिया और जबरन शराब पिला दी। इसके बाद गाड़ी तीन घंटे तक हल्द्वानी की गलियों में घूमती रही। इस दौरान चारों ने उसके साथ रेप किया। युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर चारों फरार हो गए। इधर युवती ने अपने दोस्त को बुलाया जिसके साथ वह स्कूटी से घर पहुंची। अपनी मां को आपबीती बताई। अगले दिन युवती ने मनोज, सोनू, आशू और ऋषि के खिलाफ काेतवाली में तहरीर दी।
 

दो आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पुलिस ने गौजाजाली निवासी ऋषि, मंगलपड़ाव के मनोज को गिरफ्तार किया है। कार बरामद कर ली है। ऋषि सट्टा लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed