फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: man abducted two 15 year old minors in pithoragrh

Uttarakhand: 15 साल की दो लड़कियों को भगा ले गया युवक, घटना का पता चलते ही लोगों ने जो किया; पुलिस भी हैरान

Mon, 05 Feb 2024 02:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 Feb 2024 02:34 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के धारचूला में नाई की दुकान में काम करने वाला एक युवक दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसकी जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धारचूला बाजार बंद कर दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: man abducted two 15 year old minors in pithoragrh
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला में जौलजीबी में नाई की दुकान में काम करने वाला बरेली निवासी युवक धारचूला से दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसकी जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धारचूला बाजार बंद कर दिया। इस दौरान लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।

विज्ञापन

धारचूला के एक गांव निवासी हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं (15) एक फरवरी को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने तीन फरवरी को धारचूला पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान पता चला कि दोनों नाबालिगों को जौलजीबी में नाई की दुकान में काम करने वाला इरफान नामक युवक बहला फुसलाकर बरेली ले गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर नाबालिगों को ढूंढ़ने के लिए धारचूला के सीओ परवेज अली ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने बरेली से दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Operation Black market: कबाड़ी की दुकानों में चला ऑपरेशन ब्लैक मार्केट, 76 दुकानदारों के चालान

Trending Videos

इधर, रविवार को जैसे ही इस घटना का पता धारचूला में लोगों को चला। धारचूला व्यापार मंडल महासचिव महेश गर्ब्याल और भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नाबालिगों को भगाकर ले जाने के आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। टैक्सी संचालकों ने भी गिरफ्तारी नहीं होने पर टैक्सी संचालन बंद रखने की चेतावनी दी। उन्होंने बाहरी राज्यों से आकर दुकानों में काम करने वालों का सत्यापन कराने की मांग की।

सीओ परवेज अली ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। लोगों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासन ने धारचूला नगर में पीएसी के जवान तैनात कर दिए हैं।

तीन फरवरी को नाबालिगों के लापता होने की सूचना मिली थी। एक टीम गठित कर दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया गया है। नाबालिगों को मजिस्ट्रेट के सम्मुख प्रस्तुत कर बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। -लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed