फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Dead body found floating in Naini Lake

Nainital News: नैनीझील में उतराता मिला हल्द्वानी के युवक का शव, फैली सनसनी

Fri, 27 Sep 2024 03:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

नैनीताल के तल्लीताल डांठ के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे लोगों को एक युवक का शव झील में उतराता दिखाई दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Dead body found floating in Naini Lake
नैनीझील में उतराता शव देख मची हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

तल्लीताल डांठ के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे लोगों को एक युवक का शव झील में उतराता दिखाई दिया। सूचना पर एसआई भावना बिष्ट और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने मौके पर पहुंचकर नाव चालक की मदद से शव को झील से निकाला लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया।

शाम को एक व्यक्ति ने पुलिस को ठंडी सड़क क्षेत्र से बैग मिलने की सूचना दी। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक मोबाइल, बैंक पासबुक, पर्स और पास में जूते मिले। बंद मोबाइल को चार्ज किया तो उसमें 75 मिस कॉल आई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त नंबर पर फोन किया तो मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी सौरभ भट्ट (36) के रूप में की। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि सौरभ भट्ट के परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed