फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand missed being in top-10 by four and a half minutes

National Games: साढ़े चार मिनट से टॉप-10 में आने से चूका उत्तराखंड, झारखंड दसवें स्थान पर रही

Tue, 28 Jan 2025 01:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

उत्तराखंड की टीम 2:52:00 समय में इवेंट पूरा कर 11वें स्थान पर रही जबकि 2:47:32 समय में इवेंट पूरा कर झारखंड दसवें स्थान पर रही।

विज्ञापन
Uttarakhand missed being in top-10 by four and a half minutes
national games - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रायथलॉन का मिक्स रिले प्रतियोगिता में विजेताओं की सूची में उत्तराखंड टॉप-10 में आ जाता अगर 4:28 सेकंड की बढ़त बना लेता। उत्तराखंड की टीम 2:52:00 समय में इवेंट पूरा कर 11वें स्थान पर रही जबकि 2:47:32 समय में इवेंट पूरा कर झारखंड दसवें स्थान पर रही।

विज्ञापन

बता दें कि ट्रायथलॉन में 16 राज्यों ने भाग लिया था। हर राज्य की एक टीम इसमें शामिल रही। हर टीम में चार-चार खिलाड़ी शामिल थे। एक टीम में दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ी थीं। उत्तराखंड टीम में संजय रावत ने तैराकी, साइक्लिंग और दौड़ 40:52 मिनट में पूरी की। गरिमा शर्मा को 46:43 मिनट, रंजीत सिंह रावत को 38:50 और प्रियंका माजिला को 45:33 मिनट का समय लगा। टॉप-7 तो दूर, टॉप-10 में आने के लिए भी प्रदेश को मेहनत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

 

व्यक्तिगत श्रेणी में करनी होगी सबसे ज्यादा मेहनत-
ट्रायथलॉन की व्यक्तिगत श्रेणी में उत्तराखंड की रैंक काफी निराशाजनक रही। महिला वर्ग में प्रियंका माजिला ने 19वीं और गरिमा शर्मा ने 22वीं रैंक पाई। पुरुष वर्ग में स्थिति और ज्यादा खराब रही। इसमें संजय रावत को 28वीं और अभिनव रौतेला को 29 रैंक मिली। यह दोनों रैंक सूची में सबसे नीचे थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed