फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand High Court gave instructions to present a plan to deal with the jam in nainital

Uttarakhand: हाईकोर्ट का निर्देश, कहा- नैनीताल में जाम से निपटने के लिए प्लान पेश करें

Wed, 03 Apr 2024 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Apr 2024 04:45 PM IST
सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट में नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान शहर के अंदर लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को होने वाली परेशानियों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand High Court gave instructions to present a plan to deal with the jam in nainital
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट में नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान शहर के अंदर लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को होने वाली परेशानियों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। 

विज्ञापन


कोर्ट ने जिला प्रशासन को समस्या के निवारण के लिए चार सप्ताह में प्लान पेश करने के लिए कहा है। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने कोर्ट को बताया कि बीते माह कोर्ट के निर्देशों पर नैनीताल के लिए बनाया गए वन वे ट्रायल ट्रैफिक प्लान लागू करके देखा गया जो असंभव था। रूट डायवर्जन के दौरान जहां स्थानीय व व्यापारियों को हल्द्वानी जाने के लिए एक से डेढ़ घंटा लगता था उन्हें कालाढूंगी से भेजने पर ढाई से तीन घंटे तक का समय लगा। इसकी वजह से प्रशासन, पुलिस सहित स्थानीय लोगों को भी कई समस्याओं से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नैनीताल निवासी प्रो. अजय रावत ने हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दायर कर कहा था कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए। प्रार्थनापत्र में कहा गया कि नैनीताल में पर्यटक सीजन के दौरान आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर के अंदरूनी मार्गों पर जाम लगने से स्कूली बच्चे व कर्मचारी तय समय पर स्कूल और कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पिथौरागढ़ के 292 प्राइमरी स्कूलों में टीचरों की कमी, हाईकोर्ट ने धामी सरकार से मांगी रिपोर्ट

अधिक जाम लगने से पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिला प्रशासन से कहा था कि नगर के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाएं। उसका ट्रायल करके रिपोर्ट कोर्ट में  पेश करें और जिलाधिकारी व एसएसपी भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहें। कोर्ट के पूर्व आदेश के क्रम में दोनों अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उधर, हल्द्वानी में वर्कशॉप लाइन पर मंगलवार दोपहर जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यही स्थिति रही। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed