फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Haldwani News Approach road of Gaula bridge collapsed Due To Heavy Rainfall

Haldwani: भारी बारिश से गौला पुल की एप्रोच रोड धंसी, नदी में समाया आधा से ज्यादा हिस्सा

Sun, 15 Sep 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Sep 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani News Approach road of Gaula bridge collapsed Due To Heavy Rainfall
कुमाऊं में पुल का हिस्सा बहा - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बरसात के चलते हल्द्वानी में गौला नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंस गई। और आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा गया है। चोर गलियां रोड भी बुरी तरह धंस गई है। 

विज्ञापन

कुमाऊं की 243 सड़कें मलबे, बोल्डरों से पटीं

कुमाऊं में अब भी 243 सड़कें मलबे और बोल्डरों से पटीं हुई हैं। उधर, मुनस्यारी के रड़गाड़ी में शनिवार की शाम भारी भूस्खलन की चपेट में आने से दबे चंद्रमोहन पांडे का शव मिल गया है। मृतक जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात थे। चंद्रमोहन तीन दिन पूर्व ट्रेकिंग पर गए थे। लौटते समय रड़गाड़ी के पास भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


Badrinath Dham: माता मूर्ति से मिलने माणा रवाना हुए बदरीविशाल के सखा उद्धवजी, पांच घंटे बंद रहेगा मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत जिले में सड़कें बंद होने से करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच अवरुद्ध होने से एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। हाईवे पर स्वांला के पास तीन दिन से यातायात ठप है। इससे जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। रसोई गैस सिलिंडर के वाहन भी स्वांला में फंसे हैं। सेना के वाहन तीन दिन से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सब्जी के वाहन नहीं आने से लोगों को ताजी सब्जियां नहीं मिल पा रही हैं।




लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन खुल गया। अब सोमवार तक गैस पहुंच जाने की उम्मीद है। एनएच के ईई आशुतोष कुमार ने बताया कि मरोड़ाखान के पास पहाड़ी काटकर सड़क बनाई जा रही है। सड़क खुलने के बाद चंपावत में फंसी पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की बसें यात्रियों को लेकर रवाना हो गईं। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि तीन दिन से एनएच बंद होने से लोहाघाट डिपो को करीब 16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सीमांत मडलक क्षेत्र की डूंगरालेटी ग्राम पंचायत में ऐतिहासिक प्रसिद्ध नागार्जुन धाम नखरू घाट को जोड़ने वाला पैदल पुल बह गया है। इससे रौसाल क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से भी मडलक क्षेत्र का संपर्क टूट गया है।

मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मार्ग बंद होने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित है। हालांकि ठुलीगाड़ तक आपूर्ति सुचारू करा दी गई। बाटनागाड़ में चौथे दिन भी जेसीबी, पोकलैंड मशीन मार्ग खोलने में जुटी रहीं। इस बीच लोनिवि ने सुबह छह वाहनों को निकल लिया। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक अभी भी छह स्थानों पर मलबा आने से सड़क बाधित है। चंपावत के तिलोन में पहाड़ी सुधारीकरण के बाद दोबारा से मलबा जाली फाड़कर बाहर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed