फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand girls remained on the board ahead

उत्तराखंड बोर्ड में भी बालिकाएं रहीं आगे

Wed, 27 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 27 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया है। हाईस्कूल में एसपीएमएचएसएस श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के छात्र प्रीतम सिंह एवं इंटरमीडिएट में जेपीयूकेएसवीएमएमआईसी 14 बीघा टिहरी की कुमारी अंजलि और एसवीएमआईसी सेक्टर टू भेल रानीपुर हरिद्वार की काजल ने प्रदेश में टॉप किया है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 70.68 प्रतिशत (बालिका 76.40, बालक 65.08) एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 74.54 प्रतिशत (बालिका 78.81, बालक 70.47) प्रतिशत रहा है। इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालिकाओं ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड के सभापति राकेश कुमार कुंवर ने परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 173180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 169481 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जिनमें 162455 संस्थागत और 7026 व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। हाईस्कूल परीक्षा में सम्मिलत 169481 में से 54594 बालक और 62431 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 5457 परीक्षार्र्थियों ने ससम्मान प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। इसी प्रकार 26087 ने प्रथम, 62548 ने द्वितीय और 25661 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षाफल में पिछले साल की तुलना में 3.28 फीसदी की वृद्धि हुई है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 2.83 और बालकों का 3.55 फीसदी बढ़ा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 145879 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 143159 (132032 संस्थागत और 11127 व्यक्तिगत) परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल परीक्षार्थियों में 106713 परीक्षार्थी पास हुए। इनमें बालिकाएं 69792 में से 55007 और बालकों 73367 में से 51706 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट में भी बालिकाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेवार बागेश्वर का दबदबा, यूएस नगर फिसड्डी
हल्द्वानी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में प्रदेश भर में बागेश्वर के विद्यार्थियों के सफलता का प्रतिशत सर्वाधिक रहा है। इस जिले में हाईस्कूल में 80.93 और इंटर में 84.62 परीक्षार्थियों सफल रहे हैं। हाईस्कूल और इंटर में ऊधमसिंह नगर सबसे निचले पायदान पर रहा। यहां हाईस्कूल में 63.70 और इंटर में 64.14 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में

इंटरमीडिएट-2014
कुल पास प्रतिशत 70.39
बेटियों का पास प्रतिशत-77.64
बेटों का पास प्रतिशत -63.27
इंटर मीडिएट 2015
कुल पास प्रतिशत - 74.54
बेटियों का पास प्रतिशत- 78.81
बेटों का पास प्रतिशत - 70.47

हाईस्कूल-2014
कुल पास प्रतिशत-67.40
बेटियों का पास प्रतिशत-73.66
बेटों का पास प्रतिशत-61.53

2015
कुल पास प्रतिशत-70.68
बेटियों का पास प्रतिशत-76.49
बेटों का पास प्रतिशत-65.08

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed