फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand defeated Haryana and Punjab defeated Jammu

उत्तराखंड ने हरियाणा और पंजाब ने जम्मू को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand defeated Haryana and Punjab defeated Jammu
हल्‍द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित संतोष ट्राफी नेशनल फु
हल्द्वानी। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से हीरो संतोष ट्रॉफी 2019-20 के नॉर्थ जोन के क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू हो गए। उद्घाटन मैच में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड ने हरियाणा को शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच में पहले हाफ के बाद पंजाब ने एक के बाद एक तीन गोल दागकर जम्मू की टीम पर बढ़त ले ली। जम्मू की टीम एकमात्र गोल कर सकी। इस प्रकार पंजाब ने यह मैच 3-1 से जीत लिया। दूसरे मैच में उत्तराखंड ने हरियाणा को 1-0 ये हराकर अगले चरण में जगह बनाई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता रहे। सुमो राज पीएस, नरीपेन हलदर, संदीप भाकुनी, अभिषेक शाह, रविंद्र थपलियाल, दीपू मंडल, निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

घनश्याम भूरे और वैंडी डिसूजा मैच कमीशनर रहे। इस दौरान सहायक खेल निदेशक, कुमाऊं अख्तर अली, महासचिव उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन आरिफ अली, स्पोर्ट्स ऑफिसर सुरेश पांडे, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी महेंद्र सिंह फर्सवाण, देवेंद्र राणा, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ राज्यों की टीमें ले रही हैं भाग
हल्द्वानी। 22 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन से उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की टीमें भाग ले रही हैं।
न पीने का पानी, न चेंजिग रूम की व्यवस्था
हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्पोटर्स स्टेडियम में पहली बार संतोष ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है लेकिन व्यवस्थाएं नदारद हैं। हरियाणा टीम के मैनेजर रविंद्र सिंह ने बताया कि मैच में प्रतिभाग करने के लिए हल्द्वानी पहुंचने पर आयोजक मंडल की ओर से उनकी टीम को बस की सुविधा नहीं दी गई और न ही खिलाड़ियों के लिए रहने की व्यवस्था की गई थी। टीम को लोकल मैनेजर भी उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही खेल के दौरान खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था थी। चेंजिंग रूम के नाम पर खिलाड़ियों को एक छोटा सा कमरा दिया गया जिसमें पंखा या एसी नहीं चल रहा था। रविंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से इस अव्यवस्था को लेकर शिकायत की है।
कोट
संतोष ट्राफी में खेलने पहुंची टीमों के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। हरियाणा की टीम ने अपने रहने की व्यवस्था खुद करने की बात कही थी, जिसके लिए उन्हें बजट दिया गया है। पानी आदि की भी मैदान में पूरी व्यवस्था है। अव्यवस्था के आरोप निराधार हैं।

-आरिफ अली महासचिव उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन
राज्य में पहली बार संतोष ट्रॉफी का आयोजन
राष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह फर्सवाण ने बताया कि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि पहली बार राज्य में संतोष ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। स्टेडियम बनने के बाद पहली बार नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हल्द्वानी में हो रहा है।
कब किसका मुकाबला
23 सितंबर : दिल्ली और उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश
24 सितंबर : जम्मू-कश्मीर और हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब
25 सिंतबर : उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली
26 सितंबर : हरियाणा और पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर
27 सितंबर : चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश
(मुकाबले सुबह 11 बजे और तीन बजे से खेले जाएंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed