{"_id":"5f6123ae8ebc3e45296af3cf","slug":"uttarakhand-board-examination-fee-will-not-be-increased-this-time-ramnagar-news-hld397084424","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड: इस बार नहीं बढ़ेगा परीक्षा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड: इस बार नहीं बढ़ेगा परीक्षा शुल्क
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड आगामी सत्र 2020-21 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के आवेदनों पर शुल्क नहीं बढ़ाएगा। बोर्ड की ओर फिलहाल आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग का काम चल रहा है। उसके बाद अक्तूबर में छात्रों के आवेदन कराने पर फैसला लिया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने के बाद परीक्षार्थियों के आवेदन फार्म भरवाकर पंजीकरण करना शुरू कर देता था। पिछले साल बोर्ड ने 31 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक आवेदन फार्म भराए थे। हाईस्कूल में संस्थागत छात्रों से 21 और व्यक्तिगत छात्रों से 770 रुपये, इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्रों से 410 और व्यक्तिगत छात्रों से 920 रुपये परीक्षा शुल्क लिया गया था।
हर वर्ष परीक्षा शुल्क में मामूली रूप से बढ़ोतरी की जाती रही है, लेकिन इस वर्ष परीक्षा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का विचार है। इस वर्ष कोर्स को 30 प्रतिशत कम किया गया है। बोर्ड वर्तमान में आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग के काम में जुटा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद हैं। स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर फैसला सरकार को करना है। अक्तूबर में ही छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया पर कोई फैसला होगा। इस बार परीक्षा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं होने की संभावना है। -एनसी पाठक, अपर सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद