फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Accident News: Eight death in Nainital road accident

Nainital Accident: जल जीवन मिशन पूरा हुआ...मगर खुद की जिंदगी खत्म, काम पूरा करने के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे

Tue, 09 Apr 2024 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटर्वक, नैनीताल
अमर उजाला नेटर्वक, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Apr 2024 12:53 PM IST
सार

Nainital Accident: नेपाल के आठ मजदूरों को शायद इसका अंदाजा नहीं होगा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का जो काम उन्होंने पूरा किया है, वह उनका आखिरी काम होगा और सड़क हादसे में उनकी मौत हो जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Eight death in Nainital road accident
दुर्घटना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मल्ला ऊंचाकोट हादसे के शिकार नेपाल के आठ मजदूरों को शायद इसका अंदाजा नहीं होगा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का जो काम उन्होंने पूरा किया है, वह उनका आखिरी काम होगा। मजदूर पेयजल योजना के निर्माण के लिए हल्द्वानी से मल्ला ऊंचाकोट पहुंचे थे। दो महीने तक गांव में ही रहने के बाद काम खत्म होने पर वह पिकअप वाहन बुक कर हल्द्वानी लौट रहे थे।

विज्ञापन


मल्ला ऊंचाकोट में पिछले दो महीने से पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। मंगलवार को ही योजना का काम पूरा हुआ था। बताया जा रहा है कि मजूदरों ने मंगलवार की सुबह का इंतजार किए बिना सोमवार की देरशाम ही हल्द्वानी जाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: कुमाऊं में बीते दो साल में सड़क हादसों में इतने लोगों की गई जान, डराने वाले हैं आंकड़े; ये रही वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों ने अपना सारा सामान पिकअप में लादा और रवाना हो गई। अभी कुछ ही दूरी का सफर तय हुआ था कि हादसा हो गया। पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मल्ला ऊंचाकोट के ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बोरा ने बताया कि मजदूर दो महीने से पेयजल योजना का काम कर रहे थे। सोमवार की शाम को ही काम खत्म हुआ था। मजदूर दो महीने से गांव में ही रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed