फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Usha massacre: Police close to murderers

ऊषा हत्याकांड: कातिलों के करीब पहुंची पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Usha massacre: Police close to murderers
हल्द्वानी। ऊषा हत्याकांड के मामले में पहली पत्नी के बेटे का नाम पुलिस के समक्ष आया है। पुलिस ने बेटे से पूछताछ के दौरान काफी जानकारियां हासिल की हैं। पुलिस इस मामले में एक अन्य युवक की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में आया है कि ऊषा की शादी से नाराज लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

मित्रपुरम दमुवाढूंगा निवासी टुकटुक मिस्त्री नरेश गंगवार की दूसरी पत्नी ऊषा की घर में गला रेतकर कातिलों ने हत्या कर दी। कातिलों ने मौके पर कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा। कमरे की तलाशी के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार पुलिस को नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी का बेटा क्षेत्र में घूम रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने नरेश की पहली पत्नी के बेटे को हिरासत में ले लिया। उसने अपने पिता और घटना के बारे में अहम जानकारियां पुलिस को बताईं।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बाइक सवार दो युवक घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि हत्या के संबंध में कुछ और साक्ष्य जुटा रहे हैं। शनिवार को पूरे तथ्यों के साथ घटना का खुलासा किया जाएगा।
अब सब कुछ बर्बाद हो गया : नरेश
ऊषा के पति नरेश का कहना था कि दो माह पहले उसने मित्रपुरम कॉलोनी में एक कमरे का मकान बनाया था। धीरे धीरे अपनी मेहनत से वह घर गृहस्थी को संवारने में लगा था। पत्नी ऊषा भी दीया बाती बनाकर कुछ पैसे कमा लेती थीं लेकिन ऊषा की हत्या से उसकी गृहस्थी उजड़ गई। पहले वह कमलुवागांजा में किराए के कमरे में रहता था। लेकिन यहां आने के बाद सब कुछ बर्बाद हो गया। अब तीन साल के बेटे जय को वह कैसे संभालेगा। पुलिस ने घटना के संबंध में उससे भी काफी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता हत्याकांड की याद हुई ताजा
हल्द्वानी। ऊषा की तरह बैलपड़ाव में 31 जनवरी को दिल्ली की अनीता की हत्या हुई थी। कातिलों ने शव को जला दिया था। मौके पर कोई साक्ष्य नहीं था लेकिन कालाढूंगी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद अनीता के पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। साल के शुरूआत में अनीता की पहली हत्या थी लेकिन पुलिस ने चुनौतीपूर्ण हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed