फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   User charge receipts have not been submitted by Haldwani Municipal Corporation for the last three years

UK: बैणी सेना पर सवाल...कूड़े के यूजर चार्ज की रसीदें तीन साल से नहीं कराईं जमा; मेयर-नगर आयुक्त ने ली बैठक

Thu, 18 Dec 2025 12:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 12:11 PM IST
सार

हल्द्वानी नगर निगम की ओर से यूजर चार्ज की रसीदें पिछले तीन वर्षों से जमा नहीं की गई हैं और शुल्क जमा करने का कोई निश्चित समय भी नहीं है। इस गंभीर मामले में निगम प्रशासन ने मॉनिटरिंग के लिए एक सिटी मिशन मैनेजर की नियुक्ति की है।

 

विज्ञापन
User charge receipts have not been submitted by Haldwani Municipal Corporation for the last three years
नगर निगम सभागार में बैंणी सेना की बैठक लेते मेयर और नगर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना की ओर से कूड़े के यूजर चार्ज की रसीदें तीन साल से जमा नहीं की गई हैं। शुल्क जमा करने का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने बैंणी सेना की माॅनिटरिंग के लिए सिटी मिशन मैनेजर को नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने वर्ष 2022 में कूड़े का यूजर चार्ज वसूलने के लिए बैंणी सेना तैयार की थी। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 400 से 500 महिलाओं को शामिल किया गया। बैंणी सेना की मानिटरिंग के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर भी तैनात किया गया था। शुरुआत में एक महीने में बैंणी सेना ने बेहतर कार्य करते हुए 35 लाख तक की आय अर्जित की थी। लंबे समय तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके लिए बैंणी सेना की सराहना के साथ ही पुरस्कृत भी किया गया लेकिन अब आय में तीन से चार लाख रुपये प्रतिमाह की गिरावट आ गई है।

विज्ञापन

हर माह की 10 तारीख तक जमा करना होगा शुल्क और रसीदें
इस पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बुधवार को निगम सभागार में बैंणी सेना की बैठक ली। उन्होंने बैंणी सेना में शामिल महिलाओं को पारदर्शिता से काम करने की हिदायत दी। साथ ही बैंणी सेना की माॅनिटरिंग के लिए सिटी मिशन मैनेजर डॉ.आईपी पंत को नामित किया गया। साथ ही महीने की 10 तारीख को वसूले गए शुल्क और रसीद जमा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर चार्ज न देने वालों की तैयार होगी सूची
बैंणी सेना की बैठक में किरायेदारों के कूड़े का यूजर चार्ज न दिए जाने का मामला उठाया गया। इस पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने ऐसे लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस सत्यापन से ऐसे लोगों का मिलान करने के लिए भी कहा। सत्यापन की तिथि से ही उनसे शुल्क वसूला जाएगा। निगम से मिली जानकारी के अनुसार शहर में करीब एक लाख लोग रोजाना वाहनों को कूड़ा दे रहे हैं लेकिन इनमें से करीब 70 हजार लोग ही शुल्क अदा कर रहे हैं।

बैंणी सेना की बैठक लेकर पारदर्शिता से काम करने के लिए कहा गया है। सिटी मिशन मैनेजर अब नियमित मानिटरिंग करेंगे। - गजराज सिंह बिष्ट, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed