Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The video of social media blogger Sunita Bhatt went viral

हल्द्वानी: दो घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस, युवती का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, कहा- आत्मदाह कर लूंगी

Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया ब्लॉगर सुनीता भट्ट का वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक पड़ने पर ताऊ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय एमबी इंटर कॉलेज मार्ग पर दो घंटे जाम में फंसना पड़ा।

विज्ञापन
The video of social media blogger Sunita Bhatt went viral
सुनीता भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया ब्लॉगर सुनीता भट्ट का वीडियो शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। उनका कहना था कि शुक्रवार रात हार्ट अटैक पड़ने पर उनके ताऊ की तबियत बिगड़ गई। इस पर वे उन्हें एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जा रहीं थीं। एमबी इंटर कॉलेज मार्ग पर दो घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। बमुश्किल उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सका।

उन्होंने इस अव्यवस्था के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि शहर के बीच महोत्सव की अनुमति देने से सड़क जाम हुई। अगर पुलिस-प्रशासन भविष्य में घनी आबादी के बीच किसी भी आयोजन की अनुमति देगा तो वह खुद उस स्थान पर जाकर आत्मदाह करेंगी। बड़े आयोजनों के लिए शहर के बाहर गौलापार या लामाचौड़ जैसे स्थानों पर अनुमति दी जानी चाहिए। शहर के बीच लोग जाम से जूझते हैं। ऐसे में कभी भी किसी भी मरीज की एंबुलेंस फंसी तो उसकी जान भी जा सकती है।

विज्ञापन

शनिवार को सुनीता भट्ट ने एक अन्य वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की। बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उनके पास पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कॉल आई थीं। वीडियो पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने जाम की वजह त्योहार को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कई वर्षों से सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रम होते रहे हैं। किसी भी आयोजन की अनुमति से पूर्व पुलिस, ट्रैफिक, अग्निशमन व अन्य विभागों की अनापत्ति मांगी जाती है। अगर ट्रैफिक के लिहाज से दिक्कत हुई है तो संबंधित विभाग इसमें कार्रवाई करे। प्रशासनिक स्तर पर भविष्य में भी आवश्यकता अनुसार निर्णय लिए जाएंगे।

-एपी वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed