फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Urban Division will include Kaladungi and Kotabag

शहरी डिवीजन में शामिल होंगे कालाढूंगी और कोटाबाग

Sun, 19 Jul 2015 02:25 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 19 Jul 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन

कालाढूंगी और कोटाबाग का क्षेत्र हल्द्वानी जलसंस्थान के शहरी डिवीजन में शामिल होने की घोषणा के साथ भाजपा ने आंदोलन खत्म कर दिया है। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा के आंदोलन का मकसद ग्रामीण डिवीजन के क्षेत्रफल का दबाव कम करना था।

विज्ञापन


शासन ने ग्रामीण डिवीजन से कोटाबाग एवं कालाढूंगी को हटाकर शहरी डिवीजन में शामिल करने की घोषणा कर दी है। इससे दोनों डिवीजन का क्षेत्रफल संतुलित हो गया है। पत्रकारों से बातचीत में विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि जलसंस्थान के हल्द्वानी डिवीजन का क्षेत्रफल काफी अधिक होने के कारण ग्रामीण डिवीजन खोला गया है।
विज्ञापन


 ग्रामीण डिवीजन खुलवाने की पहल उनके स्तर पर हुई, लेकिन श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने ग्रामीण डिवीजन में ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाके भी शामिल करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले के इलाके शामिल करने से ग्रामीण डिवीजन का क्षेत्रफल भी काफी बढ़ गया था। जिसका भाजपा ने विरोध किया। धरना एवं प्रदर्शन कर शासन को अवगत कराया।

विधायक भगत ने कहा कि शासन ने ग्रामीण डिवीजन का क्षेत्रफल कम करने के लिए कोटाबाग एवं कालाढूंगी को हल्द्वानी शहरी डिवीजन में शामिल करने की घोषणा की है।


उनके आंदोलन का मकसद पूरा हो चुका है, लिहाजा 27 जुलाई को प्रस्तावित धरना एवं प्रदर्शन स्थगित हो गया। प्रेस वार्ता में मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मेहरा, नवीन पंत, विकास भगत, लाखन निगल्टिया और भाजपा कालाढूंगी मंडल के पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed