फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uproar in the husband and wife in the police station, later the woman ate poison

पति-पत्नी और वो के फेर में कोतवाली में हंगामा, बाद में महिला ने जहर खाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the husband and wife in the police station, later the woman ate poison
नैनीताल। पति-पत्नी और वो के फेर में कोतवाली में हंगामे हुआ तो पुलिस ने शांतिभंग में दो जोड़ों का चालान कर उनको समझाबुझाकर घर भेज दिया। अगले दिन एक महिला ने जहर खा लिया। उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात कोतवाली में 112 नंबर पर किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी पति के मारपीट करने के बाद अपने घर से कहीं चली गई है।
इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती कि महिला का पति अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ कोतवाली पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी का एक वकील के साथ प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाया। इस बीच उसकी पत्नी के साथ ही वकील और वकील की पत्नी भी कोतवाली पहुंच गए। चारों एक दूसरे केपर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान किया और समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक महिला के जहर खाने की सूचना पर एएसआई सत्येंद्र गंगोला अपनी टीम के साथ पहुंचे। पड़ताल करने पर यह वही महिला निकली जिसके बारे में पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि पति के पीटने पर वह घर से कहीं चली गई है। इसी मामले में कोतवाली में हंगामा हुआ था। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि महिला भी अधिवक्ता बताई जा रही है। फिलहाल मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed