फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP MP accuses Uttarakhand police of illegal recovery, stern stand of Chief Minister

यूपी के सांसद ने लगाया उत्तराखंड पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, डीजी कानून व्यवस्था ने मांगी आख्या

Mon, 02 Nov 2020 04:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/लालकुआं
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/लालकुआं Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
UP MP accuses Uttarakhand police of illegal recovery, stern stand of Chief Minister
डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार - फोटो : File Photo

उत्तराखंड पुलिस पर उपखनिज के नाम पर उगाही करने के मामले में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर एसएसपी से आख्या मांगी है। आंवला बदायूं के सांसद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। दोनों जिलों के कुछ पोलिसकरमियों पर आरोप हैं उगाही के।

विज्ञापन


बिल्सी जिला बदायूं (यूपी) के विधायक के बाद अब आंवला, जिला बरेली (यूपी) के सांसद ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पुलिस पर खनन वाहनों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यूपी के वाहन स्वामियों की शिकायत पर दो दिन पहले बिल्सी के विधायक पंडित राधाकृष्ण शर्मा ने उत्तराखंड के सीएम, पीएमओ को पत्र भेजा था।

उन्होंने नैनीताल जनपद की लालकुआं और ऊधमसिंह नगर के कई कोतवाली और थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से की जा रही वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत की थी। अब आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि लालकुआं से गौला नदी से खनन कर रेता बजरी ले जाने वाले वाहनों से हर थाने चौकी पर वसूली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed