फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UP BJP MLA accuses police of illegal recovery, complaint to CM and PMO

यूपी के भाजपा विधायक ने पुलिस पर लगाए अवैध वसूली के आरोप, सीएम और पीएमओ को भेजी शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
UP BJP MLA accuses police of illegal recovery, complaint to CM and PMO
प्रतीकात्मक फोटो।
लालकुआं (नैनीताल)। यूपी के एक भाजपा विधायक ने नैनीताल और ऊधमसिं नगर पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के बिल्सी जिला बदायूं (यूपी) के विधायक पं. राधाकृष्ण शर्मा ने लालकुआं समेत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर पुलिस पर उपखनिज ढोने वाले यूपी के वाहन चालकों और स्वामियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, पीएमओ, केंद्रीय परिवहन मंत्री समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक शर्मा ने आरोप लगाया कि लालकुआं से आने वाले वाहनों से पुलिस अवैध वसूली कर रही है। पैसा नहीं देने पर पुलिस वाहन सीज कर देती है। उन्होंने पुलिस पर भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए मामले में जांच बैठा दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी वाहन मालिकों और चालकों के बयान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। अगर विधायक ने अवैध वसूली की शिकायत की है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि सच्चाई सामने आ सके।
नवीन दुम्का, विधायक
उच्चाधिकारियों से मामले की जांच करने के आदेश मिले हैं। इसमें जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed