फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uou annual examinations of August, teams

यूओयू की वार्षिक परीक्षाएं पहली अगस्त से, टीमें रवाना

Fri, 29 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं पहली अगस्त से शुरू होंगी। इस वर्ष परीक्षा में 38,595 परीक्षार्थी बैठेंगे। पिछले वर्ष यह संख्या 26 हजार थी। परीक्षा के लिए प्रदेश में 52 केन्द्र बनाये गये हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न एवं प्रारंभ कराने के विश्वविद्यालय से एक-एक टीम भेजी गयी है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि इस वर्ष परीक्षाओं के सुचारु और सफ ल संचालन के लिए त्रिस्तरीय उड़नदस्ता टीमों की विशेष व्यवस्था की गयी है। जो परीक्षा केन्द्र स्तर पर, स्थानीय स्तर पर तथा प्रदेश स्तर पर गठित की गयी हैं। टीमें समय - समय पर परीक्षा केन्द्रों पर छापामार कार्यवाही करेंगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने विशेष कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कोशिश है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान हो और विद्यार्थी अपनी मेहनत से अच्छा परिणाम प्राप्त करें। यदि कोई भी परीक्षार्थी किसी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई परीक्षा केन्द्र द्वारा नकल रोकने में विश्वविद्यालय की टीम को सहयोग नहीं करेगा तो अगली परीक्षा के लिए उस परीक्षा केन्द्र को निरस्त कर दिया जाएगा। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए विश्वविद्यालय के इन दूरभाष नंबर 05946-268023, 9557183796, 9412924858 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed