{"_id":"6aad938c08c61e623b0cd727","slug":"unnecessary-entry-of-taxis-and-commercial-vehicles-into-kainchi-banned-nainital-news-c-238-1-shld1020-130630-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों का कैंची में अनावश्यक प्रवेश बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों का कैंची में अनावश्यक प्रवेश बैन
Sat, 19 Sep 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने ट्रैफिक बताया कि व्यवस्था 19 और 20 सितंबर को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।
वीकेंड में टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सड़क किनारे या यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। एंबुलेंस, अग्निशमन और पुलिस समेत आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
ये रहेगी व्यवस्था
:- अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से आवश्यकतानुसार रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा।
:- हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति होगी जबकि अन्य भारी वाहनों को भवाली सैनिटोरियम तिराहे से यातायात की स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
:-हल्द्वानी की ओर से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले बाहरी राज्यों और जनपदों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा अथवा सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
:- नैनीताल और गेठिया की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भवाली सैनिटोरियम पार्किंग निर्धारित की गई है।
:- भवाली से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार रामगढ़ और खुटानी मार्ग से भेजा जा सकता है।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर क्वारब-रामगढ़-रातीघाट बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।