{"_id":"638e2f16989bb10f5601c1a0","slug":"university-lockout-for-student-union-elections-nainital-news-hld484272722","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि में तालाबंदी
विज्ञापन
रामनगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के छात्र प्राचार्य को ज्ञापन देते।
- फोटो : RAMNAGAR
नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने विवि में तालाबंदी की और मंगलवार से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। दूसरी ओर विवि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव के संबंध में शासन से पत्राचार कर रहा है और विवि को शासन की गाइडलाइन का भी इंतजार है।
सोमवार को कई महाविद्यालयों के छात्र विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विवि ने मुख्य गेट बंद किए तो छात्रों ने विवि की छत पर चढ़कर नारे लगाए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल प्रीतम सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। बाद में छात्रों से कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कहा कि विवि में ही प्रिंटिंग मशीन स्थापित कर यहीं छात्रों की अंक तालिकाएं और उपाधि पत्र बनाने और आंतरिक परीक्षाओं के अंकों में हुई त्रुटि को सही कराने की मांग की है।
इस मौके पर शुभम बिष्ट, करन दनाई, कंचन भट्ट, रतिक, सूरज शाह, संजय जोशी, भास्कर भट्ट, रवि बिष्ट, बॉबी, मनीष चौधरी, प्रतिक चौधरी, संदीप गैलाकोटी, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुमाऊं विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि ने शासन को पत्र भेजा है। शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार कार्य किया जाएगा। छात्रों की ओर से जो अन्य समस्याएं बताई गई हैं उनका समाधान किया जाएगा।
आज से अनिश्चितकालीन अनशन की दी चेतावनी
नैनीताल। छात्र शुभम बिष्ट का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की सर्वप्रथम सीढ़ी है लेकिन सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में नहीं दिखाई दे रही है। यदि जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा मंगलवार से विवि के आगे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन होगा।
रामनगर में एबीवीपी ने तालाबंदी, तो एनएसयूआई ने प्राचार्य को घेरा
रामनगर (नैनीताल)। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने महाविद्यालय में प्राचार्य और चीफ प्राक्टर के कमरे में तालाबंदी की। छात्र नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
इस मौके पर छात्रों ने कहा कि तीन साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। इससे छात्रों में रोष है। इस मौके पर कुमाऊं सह संयोजक शिखर भट्ट, आशीष मेहरा, नगर मंत्री मनीष, प्राची, निकिता, हीरा भंडारी, लोकेश भट्ट, लोकेश बिष्ट, कमलजीत आदि रहे। इधर, एनएसयूआई ने भी छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय का घेराव किया। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भी भेजा। योगेश सिंह रावत ने चेतावनी दी कि चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान एनएसयूआई प्रवक्ता तहसीन रजा, आरिस सिद्दीकी, मुकुल नेगी, लवी अहमद, धीरज रावत, विकास, अभय, तेजस आदि मौजूद रहे। संवाद

रामनगर महाविद्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठे एबीवीपी के छात्र।- फोटो : RAMNAGAR

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुविवि के प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़कर नारेबाजी करते छात्र ?- फोटो : NAINITAL