फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UKRAND paid tribute to former MLA Diwakar and Raja Bahuguna

Nainital News: उक्रांद ने पूर्व विधायक दिवाकर व राजा बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
UKRAND paid tribute to former MLA Diwakar and Raja Bahuguna
नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल इकाई की अगुवाई में राज्य अतिथि ग्रह में पार्टी के नेता पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट एवं सीपीआई नेता राजा बहुगुणा के सम्मान मेंं श्रद्धांजलि सभा आयोजित गई। उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित अर्पित किए। पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट में छात्र जीवन से ही आंदोलनकारी का मजबूत जज्बा था। डॉ. डीडी पंत ने उत्तराखंड में पहाड़ परस्त नीतियां बनाने की वकालत की। कहा कि सीमांत राज्य की सीमाओं में मूलभूत सुविधाएं होंगी तो ही वह सुरक्षित होंगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि राज्य के निवासियों को राजनीतिक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए। कैलाश तिवारी ने कहा कि राजा बहुगुणा ने जीवन पर्यंत शोषित, पीड़ित, श्रमिक और आम जनता की लड़ाई लड़ी। वहां डीके शर्मा, पान सिंह सिज़वाली, गणेश सिंह बिष्ट, विनोद कुमार, महेश जोशी, पंकज भट्ट, मनोज बिष्ट, खुर्शीद हुसैन आदि थे। संचालन कमलेश चंद्र पांडे ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed