फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UK Board Result 2024: students from Kumaon proved their superiority in Uttarakhand Board Result 2024

UK Board Result: कुमाऊं के होनहारों का दबदबा...उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट के बाद चमका यह जिला; यह सबसे पीछे रहा

Tue, 30 Apr 2024 08:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गए हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में कुमाऊं मंडल के होनहारों का दबदबा रहा। हाईस्कूल की टॉप-25 वरीयता सूची में शामिल 216 बaच्चों में से 118 बच्चे कुमाऊं मंडल के हैं। 

विज्ञापन
UK Board Result 2024: students from Kumaon proved their superiority in Uttarakhand Board Result 2024
UK Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईस्कूल हो या इंटर, दोनों ही परीक्षा परिणामों में प्रदेश में कुमाऊं मंडल के होनहारों का दबदबा रहा। हाईस्कूल की टॉप-25 वरीयता सूची में शामिल 216 बच्चों में से 118 बच्चे कुमाऊं मंडल के हैं। इनमें सर्वाधिक 37 होनहार ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। बेशक बागेश्वर जिला ओवलऑल रिजल्ट में सबसे आगे हैं लेकिन हाईस्कूल की वरीयता सूची के मामले में यह जिला सबसे पीछे रहा। इस जिले के सिर्फ पांच बच्चे ही वरीयता सूची में स्थान पा सके।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल में हाईस्कूल की वरीयता सूची में 98 बच्चों ने स्थान प्राप्त किया है। यहां भी सर्वाधिक 21 बच्चे मैदानी जिले हरिद्वार के हैं। टिहरी और उत्तरकाशी जिले वरीयता सूची में स्थान पाने में पीछे रह गए। इन दोनों जिलों के 10-10 बच्चे टॉपर्स की लिस्ट में स्थान हासिल कर पाए।
विज्ञापन


इंटर के रिजल्ट में भी कुमाऊं के मेधावियों का कब्जा रहा। टॉप -25 की कुल 165 बच्चों की लिस्ट में 98 बच्चे कुमाऊं के हैं तो 68 होनहार गढ़वाल मंडल के हैं। इंटर की लिस्ट में भी वरीयता सूची में स्थान पाने वाले सर्वाधिक बच्चे मैदानी जिले यूएस नगर और हरिद्वार के हैं। इंटर में भी यूएस नगर के 37 और हरिद्वार के 18 बच्चे श्रेष्ठता सूची में स्थान पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Board Result 2024: एयरफोर्स अधिकारी बनना चाहती है हाईस्कूल टॉपर, प्रियांशी ने सुनाई सफलता की पूरी कहानी

वरीयता सूची में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे आगे
ऊधमसिंह नगर जिले के होनहारों ने फिर साबित कर दिया है कि वे सबसे अव्वल है। इस बार हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट में इस जिले के 37-37 बच्चे वरीयता सूची में स्थान पाने में सफल रहे।

हाईस्कूल की वरीयता सूची में कुमाऊं की स्थिति
  • ऊधमसिंह नगर 37
  • नैनीताल 26
  • पिथौरागढ़ 22
  • अल्मोड़ा 22
  • चंपावत 06
  • बागेश्वर 05
  • कुल 118

हाईस्कूल की वरीयता सूची में गढ़वाल की स्थिति
  • हरिद्वार 21
  • पौड़ी 17
  • चमोली 14
  • देहरादून 13
  • रुद्रप्रयाग 13
  • टिहरी 10
  • उत्तरकाशी 10
  • कुल 98

इंटर वरीयता सूची में कुमाऊं की स्थिति
  • यूएस नगर 37
  • अल्मोड़ा 11
  • बागेश्वर 10
  • पिथौरागढ़ 12
  • चंपावत 08
  • नैनीताल 20
  • कुल 98

गढ़वाल मंडल की स्थिति
  • हरिद्वार 18
  • रुद्रप्रयाग 14
  • उत्तरकाशी 10
  • देहरादून 09
  • पौड़ी 05
  • चमोली 06
  • टिहरी 05
  • कुल 68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed