फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heartbeat testing has been suspended at STH for 18 days.

Nainital News: एसटीएच में 18 दिन से बंद है दिल की धड़कन की जांच

Wed, 02 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 02 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heartbeat testing has been suspended at STH for 18 days.
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में दिल की बीमारी का हाल बताने वाली अहम जांच इकोकार्डियोग्राम 18 दिन से बंद है। एकमात्र विशेषज्ञ के लंबे अवकाश पर जाने से रोजाना 20 से 25 मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में 1475 रुपये में होने वाली यह जांच निजी केंद्रों पर ढाई से तीन हजार रुपये तक पड़ रही है। ऑपरेशन और भर्ती मरीजों को भी इको कराने जरूरत होती है, ऐसे में जांच बंद होने से मरीजों की परेशानी और जेब पर बोझ दोनों बढ़ गए हैं। एसटीएच में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जोशी के लंबे अवकाश में जाने से हृदय रोगियों की ईको जांच प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

--
एंडोस्कोपी भी बंद
एसटीएच में जुलाई से एंडोस्कोपी जांच भी ठप है। यहां तैनात एकमात्र एंडोस्कोपी जांच विशेषज्ञ का तबादला हो चुका है। हर महीने 350 से अधिक मरीजों की एंडोस्कोपी की जाती है। जांच बंद होने से गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार्डिएक कक्ष में सीलन
हल्द्वानी। एसटीएच के कार्डिएक कक्ष में सीलन आ रही है। एक साइड की दीवार पर पपड़ी भी जम रही है। कमरे में सीलन की दुर्गंध भरी हुई है। दूसरी मंजिल में स्थित मेडिसिन विभाग की आईपीडी के बाथरूम से पानी रिस रहा है। हालांकि इन दिनों यहां जांचें बंद हैं इसलिए मरीज भी नहीं आ रहे हैं लेकिन मशीनें रखी हैं जिनके खराब होने का खतरा है।
--
अस्पताल की गैलरी में आया पानी
बारिश के दौरान मंगलवार को एसटीएच की तीसरी और छठी मंजिल में ईएनटी और नेत्र विभाग की गैलरी में पानी भर गया। साइड में खुली लंबी रैलिंग से पानी अंदर आया। वहीं बाहर परिसर में भी ढलान के कारण पानी का जमाव रहा और मरीजों को आने जाने में परेशानी रही।

------------------
इसी महीने 21 से 23 के बीच इंटरव्यू किए जाने हैं। उम्मीद है कि नए विशेषज्ञ मिल जाएंगे। कार्डिएक विभाग में सीलन के निस्तारण के लिए इंजीनियरों से कहा गया है।

-प्रो. डॉ. अजय आर्या, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed