{"_id":"62420471d09fa26d72652d5e","slug":"uk-board-exam-starts-ramnagar-news-hld4577276131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी का पेपर देखकर खुश हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी का पेपर देखकर खुश हुए छात्र
विज्ञापन
रामनगर राइका बालिका इंटर कालेज में परीक्षा देने जाती छात्राएं।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 4844 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। प्रदेश में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सभी स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन हुआ और परीक्षार्थियों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया गया।
बोर्ड कार्यालय के अनुसार 10वीं के हिंदी की परीक्षा में 127918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 124399 उपस्थित हुए। जबकि 3519 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 12वीं की हिंदी की परीक्षा में 93018 पंजीकृत थे, जिनमें 91693 उपस्थित हुए और 1325 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षाओं में कुल 4844 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ थी। प्रदेश के सभी 1333 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई और कहीं भी नकल की सूचना नहीं मिली। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को बिना मास्क और सेनिटाइजर के प्रवेश नहीं दिया गया। जो छात्र मास्क लेकर नहीं आए थे, उनको परीक्षा केंद्रों पर मास्क दिए गए।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी उत्सुक दिखे। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद कोरोना के केस कम होने पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई है। हिंदी का पेपर देखकर परीक्षार्थी खुश थे और पहले दिन मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्रों पर गए। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन
कुल परीक्षार्थी
हाईस्कूल में 1,29,785 (1,27,414 संस्थागत, 2,371 व्यक्तिगत)
इंटरमीडिएट में 113170 ( संस्थागत 1,10,204 व्यक्तिगत 2,966)
परीक्षा केंद्र 1333 (34 एकल, 1293 मिश्रित, 191 संवेदनशील, 18 अति संवेदनशील)
हिंदी का सरल पेपर देख खुश नजर आए विद्यार्थी
हल्द्वानी। कोरोना महामारी के बीच सोमवार से बार्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षाओं के बीच कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। नकल पकड़े जाने की शिकायत किसी केंद्र से प्राप्त नहीं हुई। पहले दिन हिंदी की परीक्षा हुई। हिंदी का सरल पेपर देख विद्यार्थी खुश नजर आए। छात्र-छात्राओं ने अच्छे नंबर आने की उम्मीद जताई।
सुबह की पाली में कक्षा दस और शाम की पाली में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 114 केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कक्षों के भीतर उचित दूरी का पालन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने मास्क लगाकर परीक्षा दी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। हिंदी का पेपर शांति पूर्वक हुआ। किसी भी केंद्र में नकल नहीं हुई। दसवीं और बारहवीं में पंजीकृत 21089 में से 20878 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया। सभी विद्यार्थियों की जांच की गई। सर्दी, जुकाम, बुखार की किसी में शिकायत नहीं मिली। पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से विद्यार्थी उत्साहित दिखे।
हिंदी की परीक्षा में 211 ने छोड़ा मैदान
हल्द्वानी। सोमवार को दसवीं और 12 वीं बोर्ड के विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। कक्षा दस में पंजीकृत 11685 विद्यार्थियों में से 11586 ने परीक्षा दी। यहां 99 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा 12 में पंजीकृत 9404 छात्र-छात्राओं में से 9292 ने परीक्षा दी। यहां 112 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में 211 बोर्ड परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी का पेपर बढ़िया आया था। सभी प्रश्न हल किए। ऑनलाइन कक्षाओं के कारण लिखने में थोड़ी दिक्कत हुई। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। -अभिषेक
लंबे समय तक ऑनलाइन कक्षा चलने से लिखने की स्पीड कम हो गई है। पेपर आसान आया था। इस कारण लिखने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। -अमित सिंह
हिंदी की परीक्षा अच्छी हुई। सभी प्रश्न पढ़े हुए आए थे। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। ऑफलाइन कक्षाओं में हुई पढ़ाई से मदद मिली। - हेमा रावत
हिंदी की परीक्षा ठीक रही। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। पहली बार बोर्ड परीक्षा देकर उत्साहित हूं। - सोनी महतोलिया
हाईस्कूल, इंटर के 20878 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
भीमताल/नैनीताल। जिले में सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। 114 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 21089 परीक्षार्थियों में से 20878 ने परीक्षा दी। जिसमें हाईस्कूल में पंजीकृत 11685 में 11586 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 9404 परीक्षार्थियों में से 9292 उपस्थित और 112 अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। हिंदी विषय का प्रश्नपत्र सरल आने पर परीक्षार्थी खुश नजर आए। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी केएस रावत ने बताया कि सोमवार को हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था बनाई गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय के पांच परीक्षा केंद्रों में 897 में से 876 परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय परीक्षा दी जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
एडी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
नैनीताल। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन सोमवार को कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने नैनीताल और भवाली में कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, मोहन लाल साह बालिका इंटर कालेज नैनीताल के अलावा गोविंद बल्लभ पंत इंटर कालेज भवाली, जीजीआईसी भवाली में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।