फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths were taken to the forest under the pretext of a birthday party and beaten up in lalkuan

उत्तराखंड: जन्मदिन पार्टी का बहाना कर दो युवकों को जंगल ले जाकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
सार

मोटाहल्दू क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बहाने दो युवकों को कार में बंधक बनाकर पीटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Two youths were taken to the forest under the pretext of a birthday party and beaten up in lalkuan
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बहाने दो युवकों को कार में बंधक बनाकर पीटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि बीते आठ अगस्त को दो युवकों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में मोटाहल्दू निवासी दीपक सिंह बिष्ट ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 19 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू, कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी, दीपक जोशी निवासी मोटाहल्दू और मोहित कुमार निवासी मोतीनगर चौराहा को पकड़ा था।

विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों पूर्व में दोस्त थे। कुछ दिन पहले हुई आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। सभी आरोपियों को पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed