फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths riding a bike were swept away in the rainy drain

Nainital News: बरसाती नाले में बहे बाइक सवार दो युवक, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया दोनों को रेस्क्यू

Wed, 16 Aug 2023 02:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Updated Wed, 16 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

रविवार देर रात सुरेश कश्यप और रीता बाइक पर सवार होकर छोई गांव में स्थित हनुमान धाम से रामनगर की ओर आ रहे थे। इस बीच बैलगढ़ स्थित बरसाती नाला उफान पर था। नाले के दोनों ओर वाहनों की लाइने लगी हुई थी। सभी लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Two youths riding a bike were swept away in the rainy drain
रामनगर में नाले से बाइक को निकालते पुलिस कर्मी। 

विस्तार

रविवार देर रात बैलगढ़ बरसाती नाले में बाइक पर सवार दो लोग बाइक समेत बह गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर लिया। बैलगढ़ नाला उफान पर आने के दौरान नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।

विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रविवार देर रात सुरेश कश्यप और रीता बाइक पर सवार होकर छोई गांव में स्थित हनुमान धाम से रामनगर की ओर आ रहे थे। इस बीच बैलगढ़ स्थित बरसाती नाला उफान पर था। नाले के दोनों ओर वाहनों की लाइने लगी हुई थी। सभी लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar By-Election: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, समर्थन में जनसभा करने पहुंचे सीएम धामी
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी चालक ने बरसाती नाले में वाहन डाल दिया। जब यह नाले के तेज़ बहाव में पहुंचे तो बाइक बह गई। यह दोनों रपटे से बहते हुए नीचे जा गिरे। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने फायरकर्मियों को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने सुरेश और रीता को बाहर निकाला। इसके बाद बाइक को भी नाले से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed