फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two women were taken out of the house for dowry, in both cases the police registered a case and started investigation

दो महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला, दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
Two women were taken out of the house for dowry, in both cases the police registered a case and started investigation
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र की दो महिलाओं ने अपने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। काठगोदाम पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र निवासी राधा की शादी 2018 में हिमाचल प्रदेश के बिंदोस गाहली, गडसर हमीरपुर निवासी पंकज शर्मा के साथ हुई थी। बताया कि राधा के पिता ने पंकज के खाते में शादी से पहले सवा लाख रुपये डाले थे।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। बाद में लोगों ने समझौता कराया, लेकिन ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, सास सत्या, जेठ मुकेश शर्मा, संतोष कुमार के खिलाफ धारा 498ए, 323,3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में दमुवाढूंगा निवासी ममता ने दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी नथुआखान लोश्यानी निवासी रोहित कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये दहेज में नहीं देने पर उसे पीट दिया। ममता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर सुंदरलाल, जेठ कैलाश और जेठानी रेनू, मामा चनी राम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed