{"_id":"612bee328ebc3e79d63ac38b","slug":"two-women-filed-rape-case-haldwani-news-hld4361839161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। दो महिलाओं ने ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए हैं। एक महिला ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म, जबकि दूसरी महिला ने पति पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है।
मुखानी पुलिस के अनुसार एक महिला ने तहरीर में कहा कि उसके साथ देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर प्रताड़ित किया। आरोप लगाया कि इसके पहले पति ने उसके कान काट दिए थे और नाक काटने की कोशिश की थी।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म और पति, सास ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
इधर, दूसरे मामले में महिला ने कहा कि उसकी शादी 2003 में मल्ला गोरखपुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि उसका पति दुबई में नौकरी करता था और इसी का फायदा उठाकर ससुर ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में उन्होंने दहेज के लिए दबाव बनाया। कहा कि सास तंत्र विद्या के नाम पर धमकाती थी। आरोप लगाया कि पति ने 2018 में उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर अंदरूनी चोटें पहुंचाईं। इतना ही नहीं मायके पक्ष से उसके नाम की जमीन को भी हड़पने की कोशिश की। सास की मौत होने के बाद उसने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर, पति, ननद, देवर और रिश्तेदार धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 376, 511, 377, 498ए, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही रही है।