फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two-wheeler tourism operating in a restricted zone.

Nainital News: प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रहा दोपहिया वाहन दौड़ाने का पर्यटन

Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two-wheeler tourism operating in a restricted zone.
नैनीताल। शहर के सबसे व्यस्त और प्रतिबंधित क्षेत्र पंत पार्क से मां नयना देवी मंदिर तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इस क्षेत्र में बेखौफ बाइक और स्कूटी दौड़ा रहे हैं, इससे पैदल चलने वाले लोगों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पंत पार्क से नयना देवी मंदिर तक पूर्व में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध था, लेकिन मंदिर माला मिशन के तहत सौंदर्यीकरण के कार्य के बाद से यहां दोपहिया वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं। अब न तो इनको पुलिस रोकती है ना ही पालिका की ओर से रोक लगाई जा रही है। पर्यटन सीजन और भीड़भाड़ के बीच प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का संचालन होने से कई बार दुर्घटना की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को पंत पार्क से नयना देवी मंदिर मार्ग तक 50 से अधिक दोपहिया वाहन पार्क मिले। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में लगातार वाहनों के प्रवेश से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शाम के समय और वीकेंड पर यहां भारी भीड़ रहती है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित क्षेत्र से दोपहिया वाहनों को हटाया जाएगा और पर्यटकों की अधिक भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार के दोपहिया वाहन संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed