फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two-wheeler riders were first stopped in temporary parking places, then sent to the city by shuttle.

Nainital News: दोपहिया वाहन सवारों को पहले अस्थायी पार्किंग स्थलों में रोका, फिर शटल से भेजा शहर

Tue, 11 Jun 2024 05:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 11 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Two-wheeler riders were first stopped in temporary parking places, then sent to the city by shuttle.
नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के चलते पर्यटन सीजन जोरों पर है। ऐसे में वीकेंड के बाद भी सोमवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही। सुबह से ही पुलिस का विशेष यातायात प्लान के तहत बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के चारपहिया और दोपहिया वाहन भी अस्थायी पार्किंग स्थलों में रोक दिया गया। जहां से पर्यटकों को शटल के माध्यम से शहर तक भेजा गया।
विज्ञापन


नैनीताल में पर्यटकों की आमद सोमवार को भी जारी रही। पर्यटकों ने चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन, वाटरफॉल, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन समेत अन्य पर्यटन स्थलों में मस्ती की। वहीं सुबह से ही पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद शहर में जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में पुलिस ने रूसी व नारायण नगर क्षेत्र में ही पर्यटक वाहनों को रोक दिया। जहां से शटल सेवा से पर्यटकों को शहर तक भेजा गया। एसपी यातायात व अपराध हरबंश सिंह ने बताया कि सोमवार को पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के बाद अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पर्यटकों के वाहन व बाहरी दोपहिया वाहनों को रोका गया। जहां से पर्यटकों को शटल से नैनीताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि शहर में भीड़ के चलते यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed