फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two vloggers clashed at Haldwani Chowpatty

Haldwani: पूरी रात हवालात में रहीं, चौपाटी में भिड़ने वाली दोनों महिला व्लॉगर

Fri, 13 Mar 2026 10:09 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 10:09 AM IST
सार

हल्द्वानी के चौपाटी बाजार में आपसी विवाद के बाद सड़क पर भिड़ने वालीं दोनों व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट की पूरी रात हवालात में बीती। दोनों तकरीबन 23 घंटे तक हवालात में रहीं। 

विज्ञापन
Two vloggers clashed at Haldwani Chowpatty
पुलिस police - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में सार्वजनिक रूप से भिड़ने वालीं दोनों व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट की पूरी रात हवालात में बीती। दोनों तकरीबन 23 घंटे तक हवालात में रहीं। बृहस्पतिवार शाम उन्हें शांतिभंग मामले में चालान करने के बाद जमानत दी गई। काठगोदाम के एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम चौपाटी बाजार में व्लाॅगर सुनीता भट्ट और ज्योति अधिकारी भिड़ गईं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अभद्र टिप्पणी के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक आ गई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिला पुलिस को धक्का भी दिया। ऐसे में उन्हें शांतिभंग की आशंका में पकड़ा गया। उन्हें पूरी रात महिला सिपाहियों की देखरेख में हवालात में रखा गया था। जमानत होने पर दोनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

विज्ञापन

बीच सड़क पर अराजकता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं है। सोशल मीडिया पर आपस में वे क्या कर रही हैं इससे कोई मतलब नहीं है लेकिन अगर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ हुआ तो प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई भी करेंगे। इस मामले में जांच की जा रही है जो लोग वहां इन दोनों के साथ आए थे उनसे भी पूछताछ की जाएगी। - डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed