{"_id":"64f643f2c16fc5c7ba0d539d","slug":"two-tube-wells-blown-deepened-drinking-water-crisis-haldwani-news-c-337-1-ha11001-653-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो नलकूप फूंके, गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो नलकूप फूंके, गहराया पेयजल संकट
Tue, 05 Sep 2023 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
राजपुरा में खराब नलकूप की मरम्मत में जुटे जल संस्थान के कर्मचारी। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। राजपुरा और हाइडिल का नलकूप खराब होने से दस हजार से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। दिनभर उमस में लोग पानी के लिए परेशान रहे। प्रभावित इलाकों में सात टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई गई लेकिन प्राइवेट टैंकरों की हड़ताल होने के चलते कई प्रभावित परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
शहर में पेयजल संकट खत्म नहीं हो रहा है। रविवार को हाइडिल और सोमवार को राजपुरा का नलकूप खराब होने के बाद दस हजार लोग गर्मी में पानी के लिए परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान पर नलकूपों में कम गुणवत्ता वाली मोटर लगाने का आरोप लगाया। पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने बताया कि डेढ़ माह पहले भी राजपुरा का नलकूप मोटर खराब होने से फुंक गया था। उस दौरान नलकूप की मोटर को बदला गया था। अब फिर यही समस्या सामने आई है। धानमिल डहरिया मार्ग पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने सड़क पर पानी बहता रहा। इसके चलते कुंवर कॉलोनी के दर्जनों के परिवारों को पानी नहीं मिल पाया। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुंवर कॉलोनी को जाने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जल संस्थान के एई रविंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई जाएगी।