{"_id":"5887a1b94f1c1b9e7dcf3e57","slug":"two-semester-exams-will-be-whether-or-not-the-decision-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी या नहीं, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी या नहीं, फैसला आज
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी/नैनीताल।
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
CBSE class X and class XII exams to now begin from March 9
कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं दो फरवरी से होंगी या नहीं इस पर बुधवार को फैसला होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मुद्दे पर बुधवार दोपहर12 बजे परीक्षा समिति की बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. नागेश्वर राव करेंगे।
विज्ञापन
विवि की पीजी की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दो फरवरी से प्रस्तावित हैं। वैसे ये परीक्षाएं दिसंबर माह में होनी थी, लेकिन छात्रों के विरोध पर इन्हें टाल दिया गया। विवि प्रशासन सेमेस्टर परीक्षाएं जनवरी माह में कराने की तैयारी नहीं कर सका और दो फरवरी से परीक्षाएं कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
इधर, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई बड़े कॉलेजों का अधिग्रहण कर उनमें विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय खुलने पर सेमेस्टर परीक्षाएं कराने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज ने परीक्षाएं 15 मार्च के बाद कराने के संबंध में विवि को पत्र भी भेजा, लेकिन विवि परीक्षाएं टालने को तैयार नहीं हुआ। उधर, रामनगर, पिथौरागढ़ समेत कई स्थानों पर छात्रों द्वारा सेमेस्टर परीक्षाएं दो फरवरी से कराने का विरोध किए जाने पर अब विवि प्रशासन इस पर विचार करने को राजी हुआ है।
कुविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। परीक्षा समिति ही इस संबंध में निर्णय लेगी।
सोशल मीडिया में फैल रही सूचना भ्रामक : पांडे
कुमाऊं विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने सोशल मीडिया में पीजी के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा तिथि के बदलाव को लेकर जारी संदेश को भ्रामक व गलत करार दिया है।
पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके नाम से जारी संदेश में 2 फरवरी से होने वाली परीक्षा तिथि में परिवर्तन की बात कहीं जा रही है। उन्होंने इस सूचना को गलत बताया है और कहा कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच भी करेंगे कि किसने इस तरह की सूचना उनके नाम से जारी की।
पांडे की मानें तो इस बारे में उनके पास कई छात्र नेताओं के दिनभर फोन भी आते रहे। ब्यूरो