फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two hundred posts of medical officers vacant in Kumaon division

Nainital News: कुमाऊं मंडल में चिकित्सा अधिकारियों के दो सौ पद रिक्त

Sat, 16 Dec 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 16 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two hundred posts of medical officers vacant in Kumaon division
नैनीताल। सरकार के तमाम दावों के बाद भी कुमाऊं मंडल में चिकित्सा अधिकारियों के दो सौ से अधिक पद रिक्त हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करने के साथ ही अस्पतालों में विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय कार्यालय के मुताबिक कुमाऊं मंडल में चिकित्सा अधिकारियों के कुल 1256 पद स्वीकृत हैं। इनमें अल्मोड़ा में 290, बागेश्वर में 107, चंपावत में 97, नैनीताल में 343, पिथौरागढ़ में 187 व ऊधमसिंह नगर में 232 पद शामिल हैं। मंडल भर में तकरीबन दो सौ पद पिछले काफी समय से रिक्त हैं। इन चिकित्सा अधिकारियों में कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में चिकित्सा अधिकारियों के सर्वाधिक पद रिक्त हैं।
विज्ञापन






जिले में 51 डॉक्टर और नर्स के 218 पद रिक्त

नैनीताल। जिले में चिकित्सक के 51 और नर्स के 218 पद पिछले काफी समय से रिक्त हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक नैनीताल जिले में चिकित्सकों के 347 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 296 पदों पर चिकित्सक तैनात है जबकि 51 रिक्त हैं। इसी तरह जिले में नर्स के 359 पद स्वीकृत हैं जिसमें 141 पदों पर नर्स कार्यरत हैं और 218 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed