फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two groups of students clashed on Russian bypass, two injured

Nainital News: रूसी बाईपास पर छात्रों के दो गुट भिड़े, दो घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed on Russian bypass, two injured
नैनीताल। रूसी में छात्रों के दो गुटों में हुए विवाद में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को रेफर और एक को छुट्टी दे दी है। दोनों पक्षों की ओर से थाना और कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज के छात्र रूसी में एक कैंप साइट पर पार्टी कर रहा थे। पार्टी से लौटते समय देर शाम रूसी बाइपास पर किसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ी तो छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में सिर में चोट लगने से एक युवक बेहोश हो गया तो वहीं दूसरे गुट के युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

घायल छात्रों को उसके साथी बीडी पांडे अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल विशांक बिष्ट को रेफर कर दिया गया। युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल के भाई सिद्धार्थ बिष्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अर्जुन रौतेला का हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद अर्जुन ने थाने में तहरीर सौंपी है। कोतवाल हरपाल सिंह और एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed