फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two foreign tourists, who fled the quarantine ward, were arrested

क्वारंटीन वार्ड से भागे दो विदेशी सैलानी, पकड़े गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two foreign tourists, who fled the quarantine ward, were arrested
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के क्वारंटीनन वार्ड से इजराइल की युवती और बेल्जियम का युवक भाग गए। इ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड से दो विदेशी सैलानी सोमवार सुबह भाग निकले। इससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बाद में बमुश्किल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों विदेशियों को पकड़ लिया और उन्हें अस्पताल लाने के बाद मोतीनगर हल्द्वानी में बनाए क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया। हालांकि दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक इजरायली युवक और बेल्जियम निवासी युवती अलग-अलग समय में भारत भ्रमण पर आए थे। कई जगह घूमने के बाद 20 मार्च को दोनों नैनीताल पहुंचे। नैनीताल में इन दोनों पर्यटकों को कहीं भी होटल नहीं मिला तो शुक्रवार शाम वह बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जांच का अनुरोध किया। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अनिरूद्ध गंगोला और डॉ. प्रियांश श्रीवास्तव ने विदेशी सैलानियों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने दोनों पर नजर रखने के लिए एसडीआरएफ की टीम को वार्ड के बाहर तैनात किया था, लेकिन सोमवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब यह दोनों विदेशी एसडीआरएफ के जवानों को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकले। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने सैलानियों के अस्पताल से गायब होने की सूचना अपने अफसरों के अलावा जिला प्रशासन और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान लगभग दो घंटे के बाद दोनों सैलानी मल्लीताल स्थित अंडा मार्केट में नजर आए। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान दोनों को पकड़कर बीडी पांडे अस्पताल लाए, जहां से उन्हें हल्द्वानी के मोतीनगर स्थित क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई आरोप भी मढ़े।
19 घंटे वाहन का इंतजार कर परेशान होकर भागे विदेशी
नैनीताल। अस्पताल से भागे विदेशी पर्यटकों का कहना था कि रविवार शाम पांच बजे स्वास्थ्य रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उन्हें किसी वाहन से मोतीनगर शिफ्ट करा दिया जाएगा, लेकिन सोमवार सुबह 10 बजे तक कोई वाहन नहीं पहुंचा। सैलानियों का कहना था कि इससे परेशान होकर वह अस्पताल से भाग निकले। वहीं पीएमएस डा. केएस धामी का कहना है कि वाहन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जानी थी।

दोनों विदेशी सैलानियों को शुक्रवार को एकांतवास में रखा था। उनके सैंपल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए। दोनों की रिपोर्ट आ चुकी है। दोनों ही कोरोना नेगेटिव है। इन्हें प्रशासन की मदद से मोतीनगर में एकांतवास में 14 दिन के लिए भेज दिया है।
- डॉ. केएस धामी, पीएमएम, बीडी पांडे नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed