फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two Died after uncontrolled bus crushed five bikes in Dhangadhi drain Ramnagar

Road Accident: रामनगर में बेकाबू बस ने छह लोगों को रौंदा, दो शिक्षकों की मौत; तीन शिक्षकों सहित चार गंभीर

Mon, 11 Aug 2025 12:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:19 PM IST
सार

धनगढ़ी नाले पर बेकाबू हुई निजी बस ने बहाव के चलते रुके बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई जबकि तीन शिक्षक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two Died after uncontrolled bus crushed five bikes in Dhangadhi drain Ramnagar
हादसा

विस्तार

विज्ञापन

धनगढ़ी नाले पर बेकाबू हुई निजी बस ने बहाव के चलते रुके बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई जबकि तीन शिक्षक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चारों को रेफर कर दिया गया है।

सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे के आसपास धनगढ़ी नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इस कारण नाले के किनारे बाइक सवार और अन्य वाहन जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रामनगर की तरफ से आ रही निजी बस (यूके-04पीए-0422) अचानक बेकाबू हो गई। बस ने पांच बाइकों को रौंद दिया। हादसे में प्राइमरी पाठशाला बौड तल्ला सल्ट में शिक्षक वीरेंद्र शर्मा (42) पुत्र देवीदत्त शर्मा निवासी मानिला विहार चोरपानी, प्राइमरी विद्यालय कोठलगांव में शिक्षक सुरेन्द्र पंवार (53) पुत्र बिशन सिंह पंवार निवासी गंगोत्री विहार कानिया रामनगर की मौत हो गई।

विज्ञापन

प्राइमरी विद्यालय हरणा के शिक्षक सत्यप्रकाश निवासी जसपुर, मालधनचौड़ के शिक्षक सुनील राज, दीपक शाह सहित इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारी ललित पांडे निवासी दुर्गापुरी रामनगर घायल हो गए। रामनगर के सरकारी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया गया। सभी की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की वजह ब्रेक फेल
हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना हो सकता है। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि इस संबंध में एआरटीओ से जांच करने के लिए कहा गया है। तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

धनगढ़ी नाले में अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया था। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
- प्रमोद कुमार, एसडीएम रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed