{"_id":"682ce6a040f03902c40c59fb","slug":"two-cubs-died-in-tiger-tigress-conflict-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-107284-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: बाघ-बाघिन संघर्ष में दो शावकों की मौत, छह से आठ माह मानी जा रही उम्र; लक्कड़घाट में मिले दोनों मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: बाघ-बाघिन संघर्ष में दो शावकों की मौत, छह से आठ माह मानी जा रही उम्र; लक्कड़घाट में मिले दोनों मृत
Wed, 21 May 2025 11:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Updated Wed, 21 May 2025 11:11 AM IST
सार
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान दो बाघ के दो शावकों का शव दिखने के बाद हड़कंप मच गया। वन कर्मियों के मुताबिक बाघ-बाघिन के आपसी संघर्ष में शावकों की मौत का अंदेशा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
रामनगर कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान दो बाघ के दो शावकों का शव दिखने के बाद हड़कंप मच गया। वन कर्मियों के मुताबिक बाघ-बाघिन के आपसी संघर्ष में शावकों की मौत का अंदेशा है। वनाधिकारी व वन्यजीव चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शवों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
कालागढ़ के एसडीओ बिंदरपाल ने बताया कि मंगलवार को कालागढ़ रेंज की लक्कड़घाट बीट स्थित मैगजीन स्रोत में वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक शावक का शव दिखाई दिया। थोड़ा आगे बढ़े तो एक और शावक का शव दिखाई दिया। सूचना पर वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया। शावकों की उम्र छह से आठ माह मानी जा रही है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान शावकों के शरीर पर किसी वयस्क बाघ के पंजों से चोटों के निशान मिले हैं। लिहाजा अंदेशा है कि बाघ-बाघिन के संघर्ष के दौरान बाघ ने शावकों को मार डाला।
विज्ञापन