फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two coffer dams will be built before Jamrani dam

जमरानी बांध से पहले बनेंगे दो कॉफर बांध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two coffer dams will be built before Jamrani dam
हल्द्वानी। जमरानी बांध के लिए वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। सिंचाई विभाग ने बांध के निर्माण के लिए एडवांस टेंडर आमंत्रित किए हैं। 1828 करोड़ की लागत से कॉफर बांध, टनल, एप्रोच रोड आदि कार्य किए जाने हैं। जमरानी बांध के निर्माण से पहले दो कॉफर बांध और दो टनल बनाई जानी हैं।
विज्ञापन

जमरानी बांध क्षेत्र में 20 लाख घनमीटर के दायरे में कंक्रीटेशन का कार्य किया जाना है। इसके लिए दो डायवर्जन टनल और दो कॉफर डैम बनाए जाने हैं। 600 मीटर की दो टनलों के जरिए नदी का पानी एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इस पूरा खाका तैयार कर लिया है। पहाड़ी के बीच से होते हुए ये टनल गुजरेगी।
विज्ञापन

क्या है कॉफर बांध
कॉफर बांध ऐसा स्थायी ढांचा है जिसे एक बड़े जलीय क्षेत्र को जलरहित करने के लिए बनाया जाता है जिससे वहां निर्माण कार्य किया जा सके। इसके जरिए नदी के प्रवाह को सुरंग के माध्यम से वैकल्पिक मोड़ दिया जाता है। आमतौर पर दो कॉफर डैम बनाए जाते हैं। अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम कॉफर डैम। जब नदी तल में संरचना का निर्माण करना हो तब ये बांध बनाए जाते हैं। बांध और संबंधित संरचनाओं का निर्माण पूरा होने पर डाउनस्ट्रीम कॉफर को हटा दिया जाता है और अपस्ट्रीम कॉफर बांध में पानी भर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed