फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two caught smuggling rare species of snakes

दुर्लभ प्रजाति के सांपों की तस्करी करते दो पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two caught smuggling rare species of snakes
ामनगर में दो मुहां सांप की तस्करी करने वाले दोनो आरोपी व बरामद दोमुहां सांप। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं की वन्यजीव अपराध नियंत्रण यूनिट टीम ने मालधन क्षेत्र से दुर्लभ प्रजाति के सांपों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा। तस्करों से संरक्षित प्रजाति के दो जिंदा दो मुंहा सांप बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुमाऊं के वन्यजीव अपराध नियंत्रण यूनिट के प्रभारी और कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी को काफी समय से वन्यजीव तस्करों के क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद ग्राहक बनकर वन्यजीव तस्कर से सौदा तय करने के लिए उन्हें मालधन में बुलाया गया। टीम को उनके कार में आने का पता चला। मालधन क्षेत्र के पास घेराबंदी कर इनोवा कार को पकड़ लिया। इनोवा कार में थैला लेकर बैठे आरोपियों से दो जिंदा दो मुंहा सांप (रेड सेंड बोआ) मिले। पकड़े आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी मोहल्ला कलालान मुरादाबाद, सद्दाम निवासी भोजपुर मुरादाबाद के रूप में हुई। आरोपियों से कपड़ा का थैला, मोबाइल, तोलने की मशीन बरामद हुई गई।
विज्ञापन

बरामद सांपों की लंबाई 1.20 मीटर, 1.22 मीटर है। कुमाऊं वन्यजीव अपराध नियंत्रण यूनिट के प्रभारी आरके तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो रेड सेंड बोआ की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। मुख्य सरगना भोजपुर का है। पकड़े गए दोनों आरोपी कैरियर हैं। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पूरा नेटवर्क उत्तर प्रदेश के भोजपुर से संचालित हो रहा है। वहीं तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण यूनिट टीम के साथ आमपोखरा रेंज के वन कर्मचारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण होती है दो मुंहा की तस्करी
दो मुंहा सांप को अस्थमा, गठिया, जोड़ों के दर्द और अन्य बीमारियों के इलाज में कारगर माना जाता है। अंधविश्वास यह भी है कि लाल बोआ सौभाग्य लाता है। सांप की त्वचा का उपयोग सौंदर्य प्रसाधन, पर्स, हैंडबैग और जैकेट बनाने में होता है। इस प्रजाति का सांप तांत्रिक क्रियाओं के लिए ज्यादा उपयोग में आता है। वजन के आधार पर दो मुंहे सांप की कीमत लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed