फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two arrested with Guldar's skin and teeth

गुलदार की खाल और दांत के साथ दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with Guldar's skin and teeth
भवाली में गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार। विज्ञप्ति
भवाली/हल्द्वानी। एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान भवाली सेनिटोरियम के पास शनिवार को वन्य जीव तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तेंदुए की खाल और तीन दांत बरामद किए। पूछताछ के दौरान दोनों से एसटीएफ को अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली कि भवाली क्षेत्र में वन्यजीव तस्कर सक्रिय हैं। इसी आधार पर उन्होंने सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग के निर्देशन में एक टीम गठित की। निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और कोतवाली भवाली की एक संयुक्त टीम लगाई गई। टीम ने शनिवार को भवाली सेनिटोरियम के पास से तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से तीन दांत भी बरामद किए। बरामद खाल की लंबाई करीब सात फीट और चौड़ाई चार फीट है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार जोशी श्यामखेत भवाली और विनोद कुमार आर्या कालीचौड़ गौलापार निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भवाली थाने में धारा 9,39,49बी,50,51 वन्यजीव जंतु अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने बताया कि तेंदुए की खाल एक साल पुरानी है। वे भवाली वन प्रभाग से खाल लेकर आए थे। किसी ने जंगल में फंदा लगाकर धारदार हथियार से उसे मार डाला था। पहले भी दोनों कई बार अवैध वन्यजीव अंगों की तस्करी पहाड़ों से लेकर यूपी और दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी में आरक्षी प्रमोद रौतेला और मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई। आरोपी किसे तेंदुए की खाल बेचना चाहते थे। इस बारे में एसटीएफ पूछताछ कर रही है।
मोबाइल में कैद है तस्करी का खाका
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल में वन्यजीवों के काफी संख्या में फोटो हैं। मोबाइल की जांच करने पर तस्करी का पता चलेगा। साथ ही अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
कर्ज उतारने के लिए तस्करी के धंधे में आया विनोद
गिरफ्तार विनोद आर्या ने बताया कि वह इंटर पास करने के बाद फास्ट फूड का ठेला लगाता था। लॉक डाउन के दौरान उसने 70 हजार रुपये कर्ज लिया। फास्ट फूड का व्यवसाय नहीं चलने पर उसे किश्त देने में परेशानी होने लगी। इसी के चलते वह अनिल जोशी के साथ वन्यजीव तस्करी में जुट गया। इसी तरह अनिल जोशी भी इंटर के बाद मजदूरी करता था। कम दिनों में अधिक लाभ कमाने के लिए दोनों तस्करी के धंधे से जुड़ गए।

कुमाऊं में एसटीएफ की तस्करों के खिलाफ छठवीं कार्रवाई
हल्द्वानी। एसटीएफ ने खटीमा में दस फरवरी 21 को एक तेंदुए की खाल बरामद की थी। इसके बाद एक मार्च को बेरीनाग में तेंदुए की 6 खाल और नाखून बरामद किए थे। इसके अलावा 17 मार्च को रुद्रपुर में एक हाथी दांत और 23 मार्च को रुद्रपुर में ही दूसरा हाथी दांत बरामद किया था। इसके बाद 25 मई को शिमला से कुख्यात वन्यजीव तस्कर तोताराम गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed