{"_id":"6853054f7cf70efde201b6cf","slug":"two-arrested-including-a-person-who-was-smuggling-liquor-on-a-scooty-haldwani-news-c-8-1-hld1044-583877-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्कूटी में शराब की तस्करी करने वाले सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्कूटी में शराब की तस्करी करने वाले सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी/लालकुआं। स्कूटी में शराब तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हल्द्वानी के बाद लालकुआं पुलिस ने स्कूटी से शराब तस्करी करने के आरोपी को पकड़ा है। एक अन्य को भी शराब बेचते गिरफ्तार किया है। नशा के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सीओ दीपशिखा अग्रवाल के निर्देशन में लालकुआं थाना पुलिस ने बुधवार को गौला गेट बेरीपड़ाव पर बिट्टू मौर्य निवासी सरकारी अस्पताल मोटाहल्दू को देसी शराब बेचते गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बिटटू 52 टेट्रा पैक शराब मनोज बिष्ट उर्फ मन्नू डॉन निवासी पाडलीपुर मोटाहल्दू से लाया था। आरोप है कि वह बिट्टू से जबरन शराब बिकवाता है। पुलिस ने बिटटू को गिरफ्तार कर मनोज बिष्ट के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, शांतिपुरी को जाने वाले रास्ते से पुलिस ने स्कूटी सवार सूरज सिंह निवासी वार्ड नंबर एक जगतपुरा, रुद्रपुर व हाल निवासी लालपुर, किच्छा को रोका। चेकिंग में स्कूटी से अंग्रेजी शराब के 62 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।