{"_id":"5fc6ad5b8ebc3e9baa35ce9d","slug":"two-and-a-half-thousand-prize-arrested-from-ghaziabad-absconding-with-20-mother-in-law-in-fraud-case-haldwani-news-hld4058691179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार का इनामी गाजियाबाद से गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में 20 साल से फरार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई हजार का इनामी गाजियाबाद से गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में 20 साल से फरार था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने 20 साल से फरार आरोपी को गाजियाबाद (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अतुल इलेक्ट्रानिक शोरूम मुखानी निवासी जय कुमार पुत्र श्री हरि गोविंद सिंह ने 29 जून 2019 को थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी नवीन कुमार अग्रवाल और अजहर ने अतुल से एलईडी और एससी समेत अन्य सामान खरीदा था। इसके बाद दोनों ने फर्जी चेक दिए थे। इस मामले में पुुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नवीन कुमार अग्रवाल को जेल भेज दिया। इस मामले में अन्य आरोपी अजहर सन 2000 से फरार चल रहा था।
आरोपी लगातार अपना नाम पता बदल कर छिप रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर 30 नवंबर को सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने उप निरीक्षक नीरज बल्दिया और सिपाही प्रदीप पिल्ख्वाल की टीम गठित की। पुलिस टीम ने आरोपी के बारे में जानकारी लेने के बाद गाजियाबाद जिले के गाजीपुर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजहर नूर मकान नंबर 34 जवाहर पार्क शनिबाजार गार्डन गाजियाबाद में रह रहा था। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी के ऊपर पहले एक हजार इनाम था लेकिन एसएसपी ने उसे बढ़ाकर ढाई हजार कर दिया था।