{"_id":"6653cd0909a5200b5d0b78c4","slug":"two-accused-caught-stealing-from-electricity-warehouse-haldwani-news-c-8-1-hld1023-364957-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिजली गोदाम से चोरी करते दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिजली गोदाम से चोरी करते दो आरोपी पकड़े
Mon, 27 May 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 27 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली गोदाम से दो चोर लंबे समय से चोरी कर रहे थे। गोदाम स्वामी ने शनिवार को दो चोरों को 30 हजार का सामान चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को मुखानी पुलिस को सौंप दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया है।
मुखानी के नरसिंह तल्ला निवासी गोपाल दत्त भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ए क्लास ठेकेदार है। मुखानी में उनका गोदाम है। उनके गोदाम में पिछले कुछ दिनों से सामान चोरी हो रहा था। जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही दिखाई दी। कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए वह खुद गोदाम में छुपकर बैठ गए। शनिवार को दो संदिग्ध गोदाम पर पहुंचे। उस दौरान उन्होंने बिजली उपकरण वेजल कंडक्टर का करीब 60-70 किलो का बंडल चोरी कर लिया। इसकी कीमत 30 हजार रुपये है। कहा कि इस दौरान दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में एक आरोपी ने खुद को ऊधमसिंह नगर स्थित जेल कैंप निवासी श्याममल बछाड़ और दूसरे ने गोविंद नगर शक्ति फार्म निवासी कमलेश माल बताया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।