फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tuesday eluded relief

मंगलवार को भी नहीं मिल पाई राहत

Wed, 14 Dec 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Wed, 14 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tuesday eluded relief
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी

मंगलवार को भी बैंकों को पर्याप्त कैश नहीं मिल पाया। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाल यह रहा कि बैंकों ने तय न्यूनतम सीमा 24 हजार रुपए से कम का भुगतान लोगों को किया। मंगलवार को बैंक तीन दिन के अवकाश के बाद खुले और इस वजह से भी बैंकों पर खासा दबाव था। अब बैंक अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि अगले तीन दिन भी बैंकों को शायद ही नए नोट मिल पाएं। 

विज्ञापन


आठ नवंबर को हुई नोट बंदी के बाद से 13 दिसंबर तक भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। मंगलवार को तीन दिन के अवकाश के बाद बैंक खुले तो भारी संख्या में ग्राहकों ने बैंकों की ओर रुख किया। बैंकों में लगी भीड़ और एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारों से यह भी साबित हुआ कि बैंक इस दबाव को सहने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने साफ स्वीकार किया कि पर्याप्त कैश उन्हें नहीं मिला है।  इस समय बैंकों में आम जनता के अलावा कर्मचारी भी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं।  बैंकों में पैसा नहीं होने का ही सबब रहा कि मंगलवार को पहली बार बैंक ऑफ बड़ौदा को भी अपने ग्राहकों को केंद्र सरकार की योजना आर सर्कुलर से बाहर जाकर कम धनराशि देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बताया जा रहा है कि फिलहाल तीन दिनों तक बैंकों में पैसा आने की कोई संभावना नहीं है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक सीएस बोरा ने बताया कि आरबीआई से पैसा नहीं मिलने के कारण आज उन्हें ग्राहकों को सरकार की ओर से तय की गई न्यूनतम सीमा 24 हजार रुपए से कम भुगतान करना पड़ा। बैंक ने आज प्रति ग्राहक मात्र 10 हजार रुपए दिए। 

नैनीताल जिला सहकारी बैंक की जूनियर प्रबंधक भवानी पंचपाल ने बताया कि उन्हें बॉब से आज मात्र 10 लाख रुपए दिए गए। किसी अन्य शाखा को भी पैसा नहीं भेजा जा सका। बैंक में पेंशनर, समाज कल्याण, नगर निगम, शिक्षा, बिजली समेत तमाम विभागों के 12 हजार से अधिक कर्मचारियों के खाते हैं। किसी को भी दो हजार रुपए से अधिक धनराशि नहीं दे पा रहे हैं। 

प्रधान डाकघर के मार्केटिंग हेड जितेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को एसबीआई से उन्हें 20 लाख रुपए दिए गए। आज उनके ग्राहकों को खास दिक्कतें नहीं हुई। बताया जा रहा है कि एसबीआई ने आरबीआई से पैसा मिलने के बाद मंगलवार को कई बैंकों को आपूर्ति की। बैंकों के अनुसार मांग के हिसाब से उपलब्ध कराई गई राशि बेहद कम होने के कारण दबाव अभी बना हुआ है। 


एसबीआई के एटीएम में भी पड़े पांच सौ के नोट

एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राजीव गोयल ने बताया कि मंगलवार को एसबीआई के अधिकांश एटीएम में पांच सौ रुपए के नए नोट डाल दिए गए। किसी भी बैंक या ब्रांच को पांच सौ रुपए के नोट नहीं दिए जा रहे हैं। पांच सौ रुपए के नोट सीधे ग्राहकों के हाथों में जाएं और अधिक से अधिक मात्रा में बाजार में आकर स्थितियां सामान्य हों, इसी उद्देश्य से एटीएम में ही पांच सौ रुपए के नोट डाले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed