फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tubewell operator's body found hanging from jackfruit tree

कटहल के पेड़ से लटकी मिली ट्यूबवेल आपरेटर की लाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operator's body found hanging from jackfruit tree
dead-body.jpg
हल्द्वानी। बच्चीनगर-2 लामाचौड़ में सोमवार देर रात ट्यूबवेल ऑपरेटर महेंद्र सिंह बिष्ट की लाश कटहल के पेड़ से लटकी मिली। पुलिस आशंका जता रही है उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पत्नी घटना के कारणों की जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय महेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक सिंह बिष्ट क्षेत्र ठेकेदार के अधीन दो ट्यूबवेल में ऑपरेटर का काम करता था। महेंद्र मूल रूप से बागेश्वर जिले के डंगोली का रहने वाला था। सोमवार की रात वह दो बार घर आया था। खाना खाने के बाद वह फिर ट्यूबवेल पर गया था। लौटने के बाद उसने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया। रात 12 बजे तक घर न आने पर पत्नी कमला बिष्ट उसे ढूंढने के लिए ट्यूबवेल तक गई। न मिलने पर वह कुछ ही दूर पर रहने वाली ननद मुन्नी चौधरी के पास पहुंची और पति महेंद्र के लापता होने की बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की तो घर से करीब 50 मीटर दूर कटहल के पेड़ पर महेंद्र की लाश लटकती मिली। रात में ही परिजन शव को उतार चुके थे। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि मंगलवार की सुबह परिजनों ने घटना से अवगत कराया। परिजन पहले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। समझाने के बाद ही वे पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। पूछताछ से पता चला कि महेंद्र की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसकी दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी कमला की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूपों का संचालन न होने से पानी सप्लाई ठप
हल्द्वानी। ट्यूबवेल आपरेटर महेंद्र सिंह बिष्ट बच्चीनगर-2 और घूनी नंबर एक के नलकूपों का संचालन करता था। आपरेटर की मौत से दो ट्यूबवेलों की पानी आपूर्ति ठप हो गई। 77 एचजी घूनी नंबर-1 और 137 एचजी बच्ची नगर नंबर दो ट्यूूबवेल नलकूप खंड के अधीन हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता रजत कबड़वाल ने बताया कि बुधवार को विभाग की ओर से नलकूपों को संचालित किया जाएगा। पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed