फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck falls into a ditch, one killed

ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck falls into a ditch, one killed
ज्योलीकोट में सड़क हादसे में घायलों को एंबुलेंस में ले जाते हुए। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी से सरिया सीमेंट लेकर बागेश्वर जा रहा एक ट्रक बुधवार देर रात 1.30 बजे ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग एनएच पर खाई में गिरा। दुर्घटना में चालक-परिचालक सहित ट्रक में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रात में खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरिया, सीमेंट लदा ट्रक (यूके 04 सीए 0669) बुधवार को बागेश्वर की ओर जा रहा था। नंबर वन बैंड से थोड़ा आगे बढ़ते ही सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी चालक गणेश राम (28) पुत्र भगवत राम ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक 50 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक समेत परिचालक विपिन कुमार (30) और मनोज कुमार (26) पुत्र मदन राम सभी निवासी सोमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रात में ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। खाई में गिरने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। उधर, पहाड़पानी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही ऑल्टो कार खाई में जा गिरी। ऑल्टो में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई थी। दुर्घटना के बाद सभी अन्य वाहन से हल्द्वानी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed